धिराज सिंह गर्ब्याल ने संभाला जिलाधिकारी का पदभार

  स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल)      पौड़ी:-राज्य में हाल में जिलाधिकारियों के दायित्वों में बदलाव के बाद मंगलवार देर रात धिराज सिंह गर्ब्याल ने नैनीताल के जिलाधिकारी का पदभार संभाल लिया है । पौड़ी में जिलाधिकारी रहते हुए बेहतरीन काम करने वाले आई.ए.एस.अधिकारी धिराज सिंह गर्ब्याल को नैनीताल के जिलाधिकारी सविन बंसल की जगह नए जिलाधिकारी के […]

 

    पौड़ी:-राज्य में हाल में जिलाधिकारियों के दायित्वों में बदलाव के बाद मंगलवार देर रात धिराज सिंह गर्ब्याल ने नैनीताल के जिलाधिकारी का पदभार संभाल लिया है । पौड़ी में जिलाधिकारी रहते हुए बेहतरीन काम करने वाले आई.ए.एस.अधिकारी धिराज सिंह गर्ब्याल को नैनीताल के जिलाधिकारी सविन बंसल की जगह नए जिलाधिकारी के रूप में पोस्टिंग दी गई ।

नैनीताल के नव नियुक्त जिलाधिकरी के रूप में ज़िम्मेदारी मिलने के बाद धिराज सिंह गर्ब्याल ने मंगलवार देर रात नैनीताल कलेक्ट्रेट में प्रशासन और ट्रेजरी का कार्यभार संभाला। बताया जाता है कि धिराज को पौड़ी में लोक लुभावनी योजना चलाने के चलते मुख्यमंत्री की गुड़ बुक्स में शामिल होना बताया जाता है ।

इससे पूर्व शासन द्वारा प्रदेश के कई प्रशासनिक अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया था जिसमे धिराज को नैनीताल डीएम का दायित्व सौंपा है। नव नियुक्त जिलाधिकारी धिराज मंगलवार देर रात नैनीताल पहुँचे जिसके बाद उन्होंने अपना कार्यभार संभाला। जानकारी के अनुसार धिराज 10 फरवरी को सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभगर में अधिकारियों और मीडिया कर्मियों से वार्ता करेंगे।

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

ब्रेकिंग : भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान । उत्तराखंड के इन नेताओं को भी मिली अहम जिम्मेदारी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए राष्ट्रीय पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के लिए नई नियुक्तियों...

Related Posts