खतरा: ड्रिलिंग मशीन झील में झुकने से जहरीला तेल झील के पानी में मिला

रिपोर्ट (कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड की नैनीझील में ड्रिलिंग करने वाली बड़ी मशीन झील में झुकी जिससे उसका जहरीला तेल रीसकर झील के पानी में मिल रहा है । इससे पारिस्थितिक तंत्र के साथ मनुष्य को भी खतरा हो गया है ।         नैनीताल की ब्रिटिशकालीन सुन्दर मॉल रोड का एक हिस्सा 18 अगस्त 2018 को […]

रिपोर्ट (कमल जगाती, नैनीताल):-

 उत्तराखंड की नैनीझील में ड्रिलिंग करने वाली बड़ी मशीन झील में झुकी जिससे उसका जहरीला तेल रीसकर झील के पानी में मिल रहा है । इससे पारिस्थितिक तंत्र के साथ मनुष्य को भी खतरा हो गया है । 

       नैनीताल की ब्रिटिशकालीन सुन्दर मॉल रोड का एक हिस्सा 18 अगस्त 2018 को टूटकर नैनीझील में समा गया था । इसके बाद से ही कभी मिट्टी भरे कट्टे तो कभी पाइप और तार के जाल से उसे रोकने का प्रयास शुरू हुआ । कई मशीनें आई और गई, डामरीकरण हुआ लेकिन मॉल रोड की स्थिरता पर सवाल खड़े ही रहे । 

पिछले दिनों सड़क से अत्यधिक बड़े साइज का ड्रिलिंग ट्रक मंगवाकर सिचाई और लोक निर्माण विभाग ने अपनी बुद्धिमत्ता का परिचय दिया था । आज सवेरे ड्रिलिंग के लिए लगाई गई ड्रिलिंग मशीन के झील की तरफ 60 से अधिक प्रतिशत झुकने से उसका डीजल और इंजन ऑइल झील में समा गया । इससे झील के पारिस्थितिक तंत्र के साथ सुंदर बत्तखों और इंसानों को खतरा हो गया है ।

 उच्च न्यायालय ने भी अपने एक आदेश में झील में किसी भी प्रकार के तेल या अन्य प्रतिकूल द्रव के रिसाव को कड़ाई से रोकने के सख्त आदेश दिए थे । स्थानीय लोग इस रिसाव से नाराज दिखे वहीं रविवार और कोविड19 कर्फ्यू होने के कारण विभागीय अधिकारी उपलब्ध नहीं हो सके ।

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड में इन पुलिस निरीक्षकों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट

हल्द्वानी: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर पुलिस महकमे ने तैयारियां तेज कर दी हैं। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन...

खौफनाक :देहरादून में कूड़े के ढेर में मिला युवती का शव, चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त; हत्या की आशंका

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में कूड़े के ढेर के पास बोरे...

Related Posts