17 दिन से ठप पड़ी संचार सेवा हुई चालू! संचार सेवा ठप पड़ने से रिखणीखाल था प्रभावित

रिखणीखाल मुख्यालय में भारत संचार निगम लिमिटेड की संचार चलती है,रिखणीखाल इसी पर निर्भर है।जैसा आपको पहले भी अवगत किया था कि, ये संचार सेवा 11/04/2021 से बाधित हो गयी थी।इस बीच अनेकों बार महाप्रबंधक भारत संचार निगम लिमिटेड श्रीनगर  रमेश रेड्डी जी व उप महाप्रबंधक  जगदीश सिंह रावत जी को सूचना दी गयी, लेकिन उन पर कोई असर नहीं पड़ा।

रिखणीखाल में आप जानते ही है कि, ब्लाक मुख्यालय है जहां पर भारतीय स्टेट बैंक,पंजाब नेशनल बैंक,थाना,उप तहसील,खाद्यान्न डिपो,डिग्री कालेज,दो तीन इंटर कॉलेज,कई प्राथमिक विद्यालय,प्रसिद्ध महिला सशक्तिकरण व बाल विकास परियोजना कार्यालय,प्रसिद्ध सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,कोविड टीकाकरण केंद्र,शिक्षा विभाग आदि अनेक कार्यालय व संस्थान है।

अभी अभी ब्लॉक मुख्यालय से सूचना मिली है कि, भारत संचार निगम लिमिटेड की संचार सेवा चालू हो गयी है।अब देखिये 11/04/2021 से 27/04/2021 मतलब 17 दिन तक संचार सेवा ठप रही।कल शाम को चालू हो पायी है।अब आप अंदाजा लगा सकते है कि ये रिखणीखाल कैसे चला होगा या भविष्य में कैसे चलेगा?

 इन 17 दिनों तक ऑफिशियल कार्य कितना प्रभावित हुआ होगा।इस बीच सेना भर्ती अभ्यर्थी के भी कागजात बनने थे।कोविड टीकाकरण भी प्रभावित हुआ होगा।रिखणीखाल पर कैसे गुजरी होगी ये कोई नहीं जानता।ये सिर्फ रिखणीखाल की जनता व ऑफिशियल कर्मचारी ही जान सकते है।

अंत में इस प्रदेश के हुक्मरानों से अनुरोध है कि, इस संचार व्यवस्था को सुचारू बनाने में रिखणीखाल का सहयोग करें।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts