पंचायत स्तर पर वैक्सीन लगाने की कार्रवाई करे सरकार! बनाए व्यवस्था

इंद्रजीत असवाल पौड़ी गढ़वाल सतपुली l  कांग्रेस प्रदेश सचिव व सामाजिक कार्यकर्ता कविंद्र इष्टवाल ने चौबट्टाख़ाल विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को माक्स वितरित किए l  उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि, कोरोना की दूसरी लहर का प्रभाव ज्यादा प्रभावी है| इससे लोगों को बचना चाहिए|  लोगों को इस कोरोना में संयम […]

इंद्रजीत असवाल
पौड़ी गढ़वाल

सतपुली l 

कांग्रेस प्रदेश सचिव व सामाजिक कार्यकर्ता कविंद्र इष्टवाल ने चौबट्टाख़ाल विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को माक्स वितरित किए l 

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि, कोरोना की दूसरी लहर का प्रभाव ज्यादा प्रभावी है| इससे लोगों को बचना चाहिए|  लोगों को इस कोरोना में संयम बरतना होगा और सावधानी रखनी होगी, जिससे कोरोना को हराया जा सकता है l

साथ ही उन्होंने सरकार से अपील की है कि, कोरोना वैक्सीन की व्यवस्था को लगाने के लिए न्याय पंचायत स्तर पर कार्रवाई करनी चाहिए|  जिससे हर व्यक्ति को वैक्सीन लगाई जा सके, क्योंकि इस समय वैक्सीन लगाने के लिए लोगों को 67 किलोमीटर दूर तक गाड़ी बुक करके जाना पड़ रहा है और हालात यह है कि, कई बार उन्हें बिना वैक्सीन लगाए ही वापस आना पड़ता है| 

इसलिए उन्होंने सरकार से अपील की है कि, सरकार पंचायत स्तर पर वैक्सीन लगाने की कार्रवाई करें और व्यवस्था बनाए| 

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

ब्रेकिंग : भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान । उत्तराखंड के इन नेताओं को भी मिली अहम जिम्मेदारी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए राष्ट्रीय पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के लिए नई नियुक्तियों...

Related Posts