हाईकोर्ट:कैबिनेट में चारधाम यात्रा को स्थगित करने का प्रस्ताव रखे स्वास्थ्य सचिव

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने हरिद्वार कुंभ मेले में हुई अनियमितताओं के बाद चारधाम यात्रा को स्थगित या फिर रद्द करने के लिए स्वास्थ्य सचिव से कैबिनेट में प्रस्ताव रखवाने को कहा है ।         नैनीताल उच्च  न्यायालय में कोविड संक्रमण और बचाव संबंधी जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान हरिद्वार कुंभ में मेला […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने हरिद्वार कुंभ मेले में हुई अनियमितताओं के बाद चारधाम यात्रा को स्थगित या फिर रद्द करने के लिए स्वास्थ्य सचिव से कैबिनेट में प्रस्ताव रखवाने को कहा है ।

        नैनीताल उच्च  न्यायालय में कोविड संक्रमण और बचाव संबंधी जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान हरिद्वार कुंभ में मेला प्रबंधन और सरकार की नाकामी की बात कही गई । 

बुधवार को हुई सुनवाई में अधिवक्ताओं द्वारा कहा गया कि, मेले में केंद्र और राज्य सरकार की एस.ओ.पी.लागू नहीं की गई|  जिससे कई लोग कोरोना संक्रमित हुए।

 याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने न्यायालय से कहा कि, कुंभ में कुप्रबंधन के बाद सरकार आगे चार धाम यात्रा की तैयारी कर रही है । ऐसे में वहां भी बीमारी फैलने का खतरा है ।

 मुख्य न्यायाधीश आर.एस.चौहान की खंडपीठ ने इस बिंदु को मानते हुए स्वास्थ्य सचिव से कहा है कि, वो आगामी कैबिनेट में इस बात को रखवाएं ताकि आम जनता को इस घातक संक्रमण से बचाया जा सके ।

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

ब्रेकिंग : भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान । उत्तराखंड के इन नेताओं को भी मिली अहम जिम्मेदारी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए राष्ट्रीय पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के लिए नई नियुक्तियों...

Related Posts