चमोली के घाट ब्लॉक में बादल फटने से अफरा तफरी!भारी तबाही

चमोली के  घाट ब्लॉक में बादल फटने से अफरा तफरी मच गई। बादल फटने से भारी तबाही हुई है। यहां बादल फटने से भारी मात्रा में मलबा सड़के मलबे में तब्दील हो गये। वही घाट के बैंड बाजार के साथ ही यहां आसपास मौजूद आवासीय मकानों मलवा घुस गया है।  घटना में किसी के हताहत […]

चमोली के  घाट ब्लॉक में बादल फटने से अफरा तफरी मच गई। बादल फटने से भारी तबाही हुई है। यहां बादल फटने से भारी मात्रा में मलबा सड़के मलबे में तब्दील हो गये। वही घाट के बैंड बाजार के साथ ही यहां आसपास मौजूद आवासीय मकानों मलवा घुस गया है।

 घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं सूचना मिलने के बाद प्रशासन की टीम घटनास्थल का जायजा लेने के लिये पहुंच गई ।

घाट ब्लॉक मुख्यालय पर मंगलवार के 4 बजे से गरज के साथ तेज बारिश शुरु हुई। जिसके बाद करीब 10 मिनट बाद जोरदार आवाज के साथ घाट ब्लॉक मुख्यालय की बिनसर पहाड़ी से तीन धाराओं में मलबा और पानी घाट के बैंड बाजार की ओर बहने लगा। जिस पर बाजार के दूसरी ओर से लोगों का शोर सुनकर यहां मौजूद लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले गये। 

यहां एक घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। एक घंटे बाद बारिश कम होने पर लोग वापस अपने घरों में लौटे। घटना में जहां बैंड बाजार की करीब 15 – 16 दुकानों में मलबा घुसने से दुकानों का सामान खराब हो गया है। वहीं 20 से अधिक आवासीय भवनों में मलबा घुसने घरों में रखा सामान पूरी तरह खराब हो गया है।

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

ब्रेकिंग : भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान । उत्तराखंड के इन नेताओं को भी मिली अहम जिम्मेदारी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए राष्ट्रीय पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के लिए नई नियुक्तियों...

Related Posts