दूसरे दिन भी धरने पर बैठे युकेडी के केंद्रीय महामंत्री ने कहा “धामी सरकार अपना वादा निभाओ”

हल्द्वानी आज 8  जुलाई 2021 को उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय महामंत्री सुशील उनियाल का धरना दूसरे दिन खाकी कपड़े पहन  जारी रहा और साथ ही पुलिस कर्मियों की 20 साल की संतोषजनक सेवा के पश्चात पूर्व की भांति 4600 ग्रेड पे दिया जाने की मांग उठाई।

 

उक्रांद के केंद्रीय महामंत्री सुशील उनियाल ने कहा कि खटीमा के विधायक पुष्कर सिंह धामी ने दिनांक 16/5/2021 तत्कालीन मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पुलिस जवानों को 4600 ग्रेड पे दे जाने हेतु पत्र लिखा था, लेकिन अब वे खुद उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री बन चुके हैं।

 

इसलिए उन्हीं का पत्र उन्हीं को याद दिलाने के लिए अपने आवास पर दूसरे दिन धरने पर बैठा हूं।

 

उक्रांद महामंत्री सशील उनियाल ने कहां कि, कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी के शुरुआती दिनों से ही समस्त पुलिस कर्मी मनोबल के साथ बिना भय के अपनी सेवाएं पूर्ण निष्ठा भाव से दे रहे हैं।

 

ऐसे में उनके मनोबल एवं निष्ठा में विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए सरकार तत्काल प्रभाव से पुलिसकर्मियों और उनके परिवार के कल्याण के लिए 4600 रुपये ग्रेड पे लागू करे।

 

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts