तीसरी लहर का स्वागत : उत्तराखंड के एक मंत्री ने पैर के अंगूठे मे पहना मास्क। बाकी बिना मास्क

कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद पैर के अंगूठे में मास्क को पहनकर कोविड के नियमों की धज्जियाँ उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं ।  सरकार खुद से ही प्रचार प्रसार कर रही हैं कि, चेहरे पर मास्क जरूर लगाए और फिर सरकार में बैठे मंत्री ही चेहरे की जगह पैर के अंगूठे में मास्क पहनकर सरकार के […]

कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद पैर के अंगूठे में मास्क को पहनकर कोविड के नियमों की धज्जियाँ उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं । 

सरकार खुद से ही प्रचार प्रसार कर रही हैं कि, चेहरे पर मास्क जरूर लगाए और फिर सरकार में बैठे मंत्री ही चेहरे की जगह पैर के अंगूठे में मास्क पहनकर सरकार के प्रयासों को ठेंगा दिखा रहे हैं  ।

जहां सरकार एक तरफ कोविड की तीसरी लहर को लेकर सुविधाओं को बेहतर बनाने में जुटी हैं वही दूसरी और उन्ही के मंत्री नियमों की धज्जियाँ उड़ा रहे हैं ।

ऊपर फ़ोटो में आप देख सकते हैं कि, मंत्री जी किस तरह से मास्क को अपने पैरों पर लगाकर कोविड के नियमों का उलंघन कर रहे हैं  । वही मंत्री यतीश्वरानंद के साथ सरकार के अन्य दो कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और विशन सिंह चुफाल भी बिना मास्क लगाए बैठे हुए नजर आ रहे हैं। 

अब सवाल यहां यह उठता हैं कि,यदि सरकार के मंत्री ही ऐसे कोविड के नियमों को ताक पर रख देंगे तो आम जनता से क्या उम्मीद की जायगी ?

Also Read This

खौफनाक :देहरादून में कूड़े के ढेर में मिला युवती का शव, चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त; हत्या की आशंका

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में कूड़े के ढेर के पास बोरे...

भव्य कवि सम्मेलन ‘बज़्म-ए-अदब’ के साथ एसबीएस विश्वविद्यालय ने मनाया स्थापना दिवस

सरदार भगवान सिंह विश्वविद्यालय (एसबीएसयू), बालावाला ने अपने श्रद्धेय संस्थापक स्वर्गीय सरदार गुरचरण सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में ‘बज़्म-ए-अदब’ शीर्षक से एक...

Related Posts