गधेरे के तेज बहाव में बहा युवक । विषम परिस्थिति में एस.डी.आर.एफ.ने ढूंढा शव

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड के धारचूला में पुल पार करते समय गधेरे के तेज बहाव में बहे 38 वर्षीय गोपाल सिंह का शव एस.डी.आर.एफ.ने ढूंढ निकाला । गोपाल पैर फिसलने के बाद नदी में जा गिरा था और बह गया था । गोपाल का शव सिविल पुलिस को सौंप दिया गया और कानूनी कार्यवाही के […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-

उत्तराखंड के धारचूला में पुल पार करते समय गधेरे के तेज बहाव में बहे 38 वर्षीय गोपाल सिंह का शव एस.डी.आर.एफ.ने ढूंढ निकाला ।

गोपाल पैर फिसलने के बाद नदी में जा गिरा था और बह गया था । गोपाल का शव सिविल पुलिस को सौंप दिया गया और कानूनी कार्यवाही के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया ।

बुधवार शाम 7:22 बजे धारचूला के एस.डी.एम.ने एस.डी.आर.एफ.को सूचना देकर कहा की धारचूला के गलाती में एक युवक नदी के तेज बहाव में बह गया है । युवक का वैकल्पिक पुल पर पैर फिसल गया और वो गधेरे में गिर गया, जिसके कारण वह बह गया ।

सूचना मिलते ही धारचूला से एस.डी.आर.एफ.की रैस्क्यू टीम एस.आई.मनोहर कन्याल के नेतृत्व में रैस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल पहुंची। टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर बहे युवक के लिए सर्चिंग ऑपरेशन चलाया।

पानी का बहाव अत्यधिक तेज होने और रात्रि का अंधेरा होने के कारण बहे युवक का पता नहीं चल सका । एस.डी.आर.एफ.टीम ने अत्यधिक विषम परिस्थिति के बावजूद गुरुवार को शव ढूंढ निकाला और शव को सिविल पुलिस के हवाले कर दिया।

बताया गया कि गोपाल अपने निजी काम से धारचूला गया था, लेकिन शाम शाम को घर लौटते समय पुल पार करते समय उसका पैर फिसल गया और वो गधेरे के तेज बहाव में बह गया ।

Also Read This

सावधान: उत्तराखंड में इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट। बिजली गिरने की चेतावनी

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। इसी बीच मौसम...

बड़ी खबर: अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले—चार साल बाद भी न्याय का इंतजार

नई दिल्ली/देहरादून। नीरज उत्तराखंडी कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को अंकिता भंडारी के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना...

Related Posts