गजब वीडियो : प्रधान जी खा गए लाभार्थियों की लैट्रिन

रिपोर्ट- सलमान मलिक

रुड़की। 

नगर से सटा गाँव टोडा कल्याणपुर पिछले कई सालों से विकास की बाट देखता आ रहा है, पर कई ग्राम प्रधान आये और गए लेकिन गाँव के मुख्यमार्ग तक का विस्तार नही हो सका। जो मार्ग आस-पास के कई गाँवो को जोड़ता है, वहीं मार्ग खस्ताहाल हैं।

जहां पर ग्रामीणों की शिकायत पर मीडिया की टीम गाँव पहुँची और गाँव के हालातों का जायजा लिया। जहां पर हाल ही में रहे ग्राम प्रधान पर ग्रामीणों द्वारा गम्भीर आरोप लगाए गए हैं।

देखिये वीडियो:

https://youtu.be/1p8_-kh8lbs

आपको बता दें कि, गाँव मे जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। सड़को पर पानी बेतरतीब बहता दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि, अधिकांश ग्रामीणों के घरों में शौचालय तक नही हैं। ग्रामीणों ने साफ तौर पर आरोप लगाए कि, प्रधान उनकी लेट्रिन तक खा गया। हालांकि गाँव की प्रधान महिला के रूप में चुनी गई थी, पर भारत की विडम्बना यह है कि, प्रधान का सारा कार्य अक्सर उनके पति ही देखते है।

इस सम्बंध में जब हमारी टीम ने गाँव का दौरा किया तो ग्रमीणों ने विकास ना होने की बात कही। वही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि का बन्द कैमरे पर कहना है कि, उनके गाँव में हर सम्भव विकास कार्य कराए गए है। अब सच आपके सामने है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts