भालू ने महिला पर किया जानलेवा हमला । घायल महिला का चल रहा उपचार

थराली विकास खण्ड के कुनी पार्था की एक महिला पर भालू ने जानलेवा हमला करके उसे बुरी तरह से घायल कर दिया हैं। महिला का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली में उपचार किया गया। गुरुवार कूनी पार्था की एक महिला शांति देवी पत्नी त्रिलोक सिंह पिमोली गांव के पास के जंगल में घास लेने को गई […]

थराली विकास खण्ड के कुनी पार्था की एक महिला पर भालू ने जानलेवा हमला करके उसे बुरी तरह से घायल कर दिया हैं। महिला का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली में उपचार किया गया।

गुरुवार कूनी पार्था की एक महिला शांति देवी पत्नी त्रिलोक सिंह पिमोली गांव के पास के जंगल में घास लेने को गई थी कि अचानक उस पर भालू ने जानलेवा हमला कर दिया।

इस दौरान भालू ने महिला के बुरी तरह घायल कर दिया। पहले भालू ने उसके जांघों एवं पैरों पर हमला किया इस दौरान साहासी महिला शांति देवी के घास लेने के लिए अपने साथ ले गई कंड़ी को अपने सर में डाल दिया। जिससे भालू उसके ऊपरी शरीर पर हमला नही कर पाया।

हमले की जानकारी मिलते ही शांति देवी के साथ घास लेने गई गांव की ही एक अन्य महिला ज्योती देवी पत्नी विक्रम सिंह ने सोर मचा दिया जिससे घबराया भालू  शांति देवी को छोड़ कर जंगल में भाग खड़ा हुआ।

इस संबंध में पूछे जाने पर मध्य पिंडर रेंज थराली के वन क्षेत्राधिकारी  हरीश थपलियाल  ने बताया कि घटना की उनको सूचना मिल गई हैं।घायल महिला का उपचार चल रहा हैं।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts