युवक को पत्नी के साथ घूमता देख प्रेमिका ने चप्पलों से की धुनाई ।

पत्नी के साथ बाजार जाना एक युवक को तब भारी पड़ गया जब रास्ते में युवक को उसकी प्रेमिका मिली । युवक को पत्नी के साथ घूमता देख प्रेमिका आग बबूला हो गयी और रास्ते में ही युवक की चप्पलों से धुनाई कर दी साथ ही युवक की पत्नी भी उसे धक्का देकर छोड़कर चली गयी  ।

पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी भी तरह की कोई शिकायत नहीं हुई हैं, युवती अगर शिकायत करती है तो आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

क्या हैं मामला : 

सिडकुल थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाले शादीशुदा युवक का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक ने खुद को अविवाहित बताया हुआ था।युवक अपनी पत्नी के साथ बाजार में खरीदारी करने के लिए जा रहा था।

इस दौरान उसकी प्रेमिका भी बाजार में खरीदारी करने के लिए आई थी। जहां दोनों आपस में टकरा गए।

युवक को देखकर युवती की उसकी तरफ बढ़ी तो युवक अनजान बन गया। जिसके बाद प्रेमिका आक्रामक हो गई।युवक की पत्नी ने बीच-बचाव किया तो मामले की पोल खुल गई। इसके बाद युवती ने आरोपी युवक की चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी।

इसके साथ ही युवक की पत्नी भी उसे धक्का देते हुए वहां से चली गई। पति-पत्नी और वो के इस ड्रामे को देखने के लोगों की भीड़ जमा हो गई ।बताया जा रहा है कि युवक सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करता है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts