दुष्कर्म के आरोप में फंसे बीजेपी विधायक नहीं करा रहे डीएनए जांच। पीड़िता ने मुख्यमंत्री से की शिकायत।

द्वाराहाट के भाजपा विधायक महेश नेगी दुष्कर्म के आरोप में फंसे हुए हैं लेकिन पुलिस ने एक साल बीतने पर भी विधायक नेगी के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल नहीं की है। अब विधायक जी डीएनए जांच भी नहीं करा रहे हैं जिसकी शिकायत पीड़िता ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की है। जानिए मामला […]

द्वाराहाट के भाजपा विधायक महेश नेगी दुष्कर्म के आरोप में फंसे हुए हैं लेकिन पुलिस ने एक साल बीतने पर भी विधायक नेगी के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल नहीं की है। अब विधायक जी डीएनए जांच भी नहीं करा रहे हैं जिसकी शिकायत पीड़िता ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की है।

जानिए मामला :

पिछले साल (2020) अगस्त माह में विधायक महेश नेगी की पत्नी ने महिला के खिलाफ नेहरू कॉलोनी थाने में ब्लैकमेलिंग का मुकदमा दर्ज कराया था। मामला तूल पकड़ा और महिला ने भी विधायक के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए विधायक को अपनी बेटी का पिता बताया। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने महिला की तहरीर पर विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

अब पीड़ित महिला ने मुख्यमंत्री को शिकायत कर जांच में तेजी लाने की मांग की है। साथ ही डीएनए के संबंध में जल्द सुनवाई को लेकर हाईकोर्ट में एप्लीकेशन भी दाखिल की है।

पीड़ित के वकील एसपी सिंह ने बताया कि सीएम धामी को भेजी शिकायत में महिला ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। पीड़ित महिला का कहना है कि नेहरू कॉलोनी थाने में एक साल पहले मुकदमा दर्ज किया गया था। 8 माह पहले इसकी जांच श्रीनगर महिला थाने को ट्रांसफर कर दी गई। लेकिन, पुलिस ने चार्जशीट कोर्ट में दाखिल नहीं की है।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts