आफत की बारिश : जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त। बंद सड़के,धराशाही मकान।

थराली / गिरीश चंदोला

बीते 2 दिनों से हो रही लगातार बारिश तीसरे दिन आफत बन कर बरसी है ।

लगातार हो रही बारिश से जहां एक ओर जनजीवन अस्त व्यस्त हो चला है,वहीं थराली ग्वालदम -कर्णप्रयाग मोटरमार्ग भी जगह जगह मलबा और बोल्डर आने से बन्द पड़ा है।

 राष्ट्रीय राजमार्ग नलगावँ ,नासिर बाजार सिमलसैण समेत कई अन्य स्थानों पर अवरुद्ध है ,वहीं देवाल मुन्दोली मोटरमार्ग भी कई स्थानों पर मलबा आने से बाधित चल रहा है ।

इधर नगर क्षेत्र थराली के सिमलसैण में बारिश के चलते एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं इस मकान के आसपास के मकानों को भी एहतियातन खाली कर दिया गया है ,वहीं पिण्डर नदी के लगातार बढ़ रहे जलस्तर से दशहत का माहौल बना हुआ है।

लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते सड़कें जगह-जगह अवरुद्ध होने से यात्री रास्ते में ही फंसे हुए हैं ।

प्रशासन के द्वारा नदी किनारे बसे लोगों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं । 

बीआरओ एवं लोक निर्माण विभाग को सड़क खोलने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हो रही बारिश के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग कर्णप्रयाग- ग्वालदम पूरी तरह बाधित है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts