बड़ी खबर : बेटा बना विभागीय ठेकेदार।जल संस्थान के इंजीनियर सस्पेंड।

अनुज नेगी पौड़ी।  जल जीवन मिशन के तहत अपने ही बेटे को ठेके देने के आरोपी इंजीनियर सहित जल संस्थान के दो इंजीनियरों को निलंबित कर दिया गया है । पेयजल सचिव नितेश झा ने इस संबंध में आदेश जारी किए ।  पौड़ी सब डिवीजन में तैनात असिस्टेंट इंजीनियर राकेश कुमार वर्मा पर आरोप था […]

अनुज नेगी

पौड़ी।

 जल जीवन मिशन के तहत अपने ही बेटे को ठेके देने के आरोपी इंजीनियर सहित जल संस्थान के दो इंजीनियरों को निलंबित कर दिया गया है । पेयजल सचिव नितेश झा ने इस संबंध में आदेश जारी किए । 

पौड़ी सब डिवीजन में तैनात असिस्टेंट इंजीनियर राकेश कुमार वर्मा पर आरोप था कि उन्होंने अपने ही बेटे को ठेके दिए हैं । 

मामले की जांच जल संस्थान के मुख्य महाप्रबंधक एसके शर्मा ने की। जांच में पता चला कि राकेश कुमार वर्मा ने अपने बेटे को एक वर्ष के अंतराल में जल जीवन मिशन की 11 योजनाएं और दो जिला योजनाएं आवंटित की।

 जांच अधिकारी की सिफारिश पर सचिव ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। दूसरा मामला ऊधमसिंह नगर में तैनात एग्जीक्यूटिव इंजीनियर तरुण शर्मा का है। 

उन पर आरोप है कि वह मेडिकल लीव पर गए। अवकाश से वापस आए तो उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाए बिना खुद ही चार्ज ग्रहण कर लिया। इसकी जांच भी सीजीएम एसके शर्मा ने की। उनकी सिफारिश के आधार पर तरुण शर्मा को कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन का आरोप मानते हुए निलंबित कर दिया गया है

Also Read This

गांव की महिलाओं के हुनर ने भरी उड़ान। गिफ्ट हैंपर बेचकर किया 18 लाख से अधिक का कारोबार

सहसपुर की दून गूजबेरी फार्म समूह की 10 महिलाओं ने त्योहारी सीजन में 650 से अधिक गिफ्ट हैंपर बेचकर किया 18 लाख से अधिक...

बड़ी खबर: पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा और बेटे पर 45 लाख की धोखाधड़ी का आरोप,एसएसपी जो दी शिकायत

देहरादून: राजधानी देहरादून में नगर निगम की दुकानों के आवंटन के नाम पर कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पूर्व मेयर सुनील उनियाल...

Related Posts