हाई कोर्ट न्यूज़ : सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन न करने पर सरकार, डी.आई.जी.कुमायूँ, एस.एस.पी. और एस.एच.ओ. पिथौरागढ़ जवाब-तलब।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा अरनेश कुमार के मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन नहीं करने के मामले में सुनवाई करते हुए राज्य सरकार, डी.आई.जी.कुमायूँ, एस.एस.पी.पिथौडागढ़ , एस.एच.ओ. पिथौरागढ़ से तीन सप्ताह के भीतर जवाब पेश करने को कहा है।     मामले के अनुसार प्रकाश उपाध्याय […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा अरनेश कुमार के मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन नहीं करने के मामले में सुनवाई करते हुए राज्य सरकार, डी.आई.जी.कुमायूँ, एस.एस.पी.पिथौडागढ़ , एस.एच.ओ. पिथौरागढ़ से तीन सप्ताह के भीतर जवाब पेश करने को कहा है।

    मामले के अनुसार प्रकाश उपाध्याय ने याचिका दायर कर कहा है कि मई 2020 में उनके खिलाफ 420 का केस दर्ज हुआ था । जिसको उन्होंने हाई कोर्ट में चुनोती देकर स्टे ले लिया था। उसके बाद पिथौडागढ़ पुलिस ने 3 दिसम्बर 2021 को उनके खिलाफ इसी मामले में चार और मुकदमे दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया। 

याचिकाकर्ता का कहना है कि जब उनकी इस मामले में उच्च न्यायालय से गिरफ्तारी पर रोक लग चुकी थी तो फिर उन्हें किस आधार पर गिरफ्तार किया गया। सुप्रीम कोर्ट ने अरनेश कुमार के मामले में दिशा निर्देश दिए थे कि सात साल से कम सजा के मामले में पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकती है । आरोपी को नोटिस देकर जाँच कर सकती है, लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जो सुप्रीम कोर्ट के अरनेश कुमार के मामले में दिए गए दिशा निर्देशों का उल्लंघन है। 

याचिका में कहा गया कि सुप्रीम कोर्ट के द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करवाया जाए।

 

Also Read This

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

ब्रेकिंग : नौ जिलों में अगले तीन घंटे येलो अलर्ट, गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना

देहरादून।नीरज उत्तराखंडी मौसम विभाग ने शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को उत्तराखंड के नौ जिलों के लिए अगले तीन घंटों के दौरान येलो अलर्ट जारी किया...

Related Posts