खबर का असर:  रुका अफसर का प्रमोशन

  गिरीश गैरोला  पुरोला में तैनात सहायक कोषाधिकारी बीएस राणा की पदोन्नति रोक दी गई है।पर्वतजन ने उनकी मनमानी की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। उप कोषाधिकारी में पदोन्नति से रोके गए बीएस राणा  पर अमर्यादित,गाली-गलौच लेनदेन के आरोप हैं। आरोपी अधिकारी के विरुद्ध निदेशक कोषागार में भी  लिखित शिकायत की गई थी। तत्कालीन डीएम […]

 
गिरीश गैरोला 
पुरोला में तैनात सहायक कोषाधिकारी बीएस राणा की पदोन्नति रोक दी गई है।पर्वतजन ने उनकी मनमानी की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी।
उप कोषाधिकारी में पदोन्नति से रोके गए बीएस राणा
 पर अमर्यादित,गाली-गलौच लेनदेन के आरोप हैं।
आरोपी अधिकारी के विरुद्ध निदेशक कोषागार में भी  लिखित शिकायत की गई थी।
तत्कालीन डीएम डॉ आशीष श्रीवास्तव ने लिखित शिकायत दी थी।
पर्वत जन ने सहायक कोषाधिकारी पर लगे आरोपों की खबर दिखाई थी। कोषागार निदेशक एल एन पंत ने पर्वतजन से इस तथ्य की पुष्टि की। श्री पंत ने कहा कि राणा के खिलाफ उत्तरकाशी के जिला कोषाधिकारी तथा उत्तरकाशी के जिलाधिकारी ने कार्यवाही करने के लिए लिखा था। तथा उनके खिलाफ तमाम शिकायतें जांच के बाद सत्य पाई गई थी। श्री पंत ने बताया कि जिला कोषाधिकारी ने उनकी सीआर खराब कर रखी है। इस संबंध में राणा से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। फिलहाल उनका प्रमोशन रोक दिया गया है।

Also Read This

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग से पहले DA बढ़ेगा? जानिए कितनी बढ़ेगी सैलरी

नई दिल्ली। 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के बीच उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही...

Gold Silver Price Crash: सोना ₹17,000 और चांदी ₹51,000 तक टूटी! जानिए कारण और निवेशकों के लिए जरुरी सलाह 

नई दिल्ली। जून 2026 सोना और चांदी में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए भारी उतार-चढ़ाव वाला महीना साबित हुआ है। पिछले कुछ वर्षों...

Related Posts