नशा और मानसिक समस्याओं से जूझते युवाओं के लिए डॉक्टर चौहान अस्पताल का शुभारंभ

विकास नगर 1-12-2022,  समाज में बढ़ती मानसिक समस्यायें तथा नशे की आदत से युवाओं के भविष्य तथा उनके पारिवारिक जीवन पर बुरा असर हो रहा है , इन्ही समस्याओं को दूर करने के उद्देश्य से डा० चौहान अस्पताल, विकास नगर में 1 दिसंबर 2022 से प्रत्येक बृहस्पति वार को साप्ताहिक क्लिनिक का शुभारंभ किया गया […]

विकास नगर 1-12-2022, 

समाज में बढ़ती मानसिक समस्यायें तथा नशे की आदत से युवाओं के भविष्य तथा उनके पारिवारिक जीवन पर बुरा असर हो रहा है , इन्ही समस्याओं को दूर करने के उद्देश्य से डा० चौहान अस्पताल, विकास नगर में 1 दिसंबर 2022 से प्रत्येक बृहस्पति वार को साप्ताहिक क्लिनिक का शुभारंभ किया गया है ! 

इसका उद्घाटन वीर केसरी चंद राजकीय महा विध्यालय डाकपत्थर की प्रोफ़ेसर एवं राजनीति विज्ञान की विभागाध्यक्ष डा० राज कुमारी चौहान में दीप प्रज्वलित कर किया, उन्होंने कहा की समाज में बढ़ते नशे की बुराई को दूर करने के लिये अन्य उपायों के साथ साथ महिलाओं को आगे आना होगा l

मानसिक रोग विशेषज्ञ डा० दिव्या घई ने कहा की इस साप्ताहिक क्लीनिक से पछवादून तथा पर्वतीय क्षेत्र के मानसिक रोगीयों तथा नशे के आदी मरीज़ों को लाभ मिलेगा l

 इस अवसर पर संयोजक डा० वीरेंद्र सिंह चौहान, श्री कँवलजीत भंडारी, विवेक भंडारी, श्रीमती आशा शर्मा,राकेश वर्मा, अजित चौधरी,कमल राज, पूजा वर्मा, मोना कश्यप,श्रीमती निलू , शालू थापा, मसरूफ़ा,कल्पना,करुणा, राहुल, डोलीं तथा सोमबाला आदि उपस्तिथ रहे !

Also Read This

एक्शन: फार्मासिस्ट गायब, एक्सपायर दवाइयां और लाइसेंस में गड़बड़ी; 3 मेडिकल स्टोरों में बिक्री पर रोक

देहरादून/मसूरी: पर्यटकों की नगरी मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण के दौरान दवा बिक्री से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।‘सेफ ड्रग्स-सेफ लाइफ’...

एक्शन: देहरादून में FDA ने की फाइव स्टार होटल से लेकर रेस्टोरेंट तक छापेमारी। 3 रेस्टोरेंट मौके पर बंद;कई सैंपल जांच को भेजे

देहरादून: राजधानी देहरादून में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बड़ा अभियान चलाया। मुख्यमंत्री पुष्कर...

Related Posts