बड़ी खबर : बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन पर हुआ मुकदमा दर्ज l जानिए कारण

भारत के नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन व उनके परिवार और पूर्व राष्ट्रीय कोच विमल कुमार पर धोखाधड़ी के आरोप में बेंगलुरु में एफआईआर दर्ज हुई है।  मूल रूप से अल्मोड़ा निवासी लक्ष्य सेन को बुधवार को ही अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। लक्ष्य सेन मौजूदा समय में दुनिया के छठे नंबर […]

भारत के नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन व उनके परिवार और पूर्व राष्ट्रीय कोच विमल कुमार पर धोखाधड़ी के आरोप में बेंगलुरु में एफआईआर दर्ज हुई है। 

मूल रूप से अल्मोड़ा निवासी लक्ष्य सेन को बुधवार को ही अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

लक्ष्य सेन मौजूदा समय में दुनिया के छठे नंबर के बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। 2021 में उन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्राउंज मैडल जीता था। ऐसा करने वाले वह भारत के मात्र दूसरे बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। 

एम गोविअप्पा नागराजा ने आरोप लगाया गया है कि 21 वर्षीय मौजूदा राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन लक्ष्य सेन ने अपने भाई चिराग सेन के साथ मिलकर 2010 से आयु वर्ग के टूर्नामेंट खेलने के लिए अपनी उम्र में हेराफेरी की थी। इस कारण लक्ष्य उम्र ज्यादा होने के बावजूद अलग-अलग एज ग्रुप में खेल पाएl

बर्थ सर्टिफिकेट के मुताबिक, लक्ष्य सेन का जन्म 2001 में हुआ जबकि नागराजा का आरोप है कि वह 1998 में पैदा हुए हैl. 

लक्ष्य सेन पर आईपीसी की धारा 420 (चीटिंग),  468 (फर्जीवाड़ा) और 471 (फर्जी रिकॉर्ड) मामले में मुकदमा दर्ज हुआ हैl

पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। लक्ष्य सेन के पिता भी बैडमिंटन के कोच हैं।

Also Read This

दर्दनाक: बस हादसे में इन 9 लोगों की मौत। 6 गंभीर घायल; चालक पर लापरवाही के आरोप

ऋषिकेश/टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड के टिहरी जिले की गूलर घाटी में मंगलवार सुबह हुए भीषण बस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि...

बड़ी खबर : साढ़े तीन लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2026 में अब तक 48 तस्कर गिरफ्तार

उत्तरकाशी पुलिस की लगातार दूसरी कार्रवाई, 11.85 ग्राम स्मैक बरामदउत्तरकाशी, 17 नवंबर।रिपोर्ट - नीरज उत्तराखंडीनशे के अवैध कारोबार के खिलाफ उत्तरकाशी पुलिस...

Related Posts