अंकिता हत्याकांड में वीआईपी कनेक्शन उजागर करने के लिए कांग्रेसियों ने किया पुतला दहन

पुरोला। 3 दिसम्वर (स ह)

नीरज उत्तराखंडी

अंकिता हत्याकांड में कथित  वीआईपी कनेक्शन को उजागर करने  की मांग को लेकर शनिवार को पुरोला बाजार में कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया ।

 औरआरोप लगाते हुए  अंकिता की हत्या के ढाई माह बाद भी वीआईपी कनेक्शन को ले सरकार वीआईपी का नाम उजागर न करके मामले में लीपापोती कर रही है ।  कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार पर वीआईपी का नाम उजागर करने के अपेक्षा विधानसभा में सदन को भी गुमराह करने  का आरोप लगाया । 

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन नेगी ने कहा भाजपा का बेटी पढ़ाओ बेटी बढाओ का नारा सिर्फ पोस्टरों व बैनरों तक ही सीमित रह गया है हकीकत में भाजपा सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीँ है । 

वही बरिष्ठ कांग्रेस नेता बिहारी लाल शाह व जिला पंचायत सदस्य सरोज रावत ने कहा की भाजपा सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद है व सरकार अपराधियों पर अंकुश लगाने के बजाय अपराधियों को सरक्षण दे रही है,  उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही हत्याकांड में वीआईपी कनेक्शन का नाम उजागर कर उचित कार्यवाही नही होती है तो तहसील स्तर पर उग्र  आंदोलन किया जायेगाl

पुतला दहन कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन नेगी नगर अध्यक्ष जयेंद्र रावत, पीसीसी मेंबर सरोज रावत ,रोजी सिंह , बिहारी लाल का ओम प्रकाश रावत जगदीश गोसाई धीरेंद्र सिंह  नेगी, मोहनलाल बुराटा कमला राम शर्मा  सुभाष नेगी जगदेव नेगी आशीष नेगी बासु बगानी, सुलोचना देवी अंबिका हरण अत्री देवी कांग्रेसी शामिल  रहे।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts