अपराध : दारू पार्टी करते हुए दोस्तों में हुआ झगड़ा, एक को उतारा मौत के घाट

दारू पार्टी करते हुए दोस्तों में हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि तीन दोस्तों ने मिलकर एक दोस्त की गला घोटकर हत्या कर दीl

मामला नैनीताल जिले के रामनगर का है, यहां रामनगर पुलिस चौकी के पीछे जीआइसी के कर्मचारी के कमरे में युवक की तार से गला घोटकर हत्या कर दी गई।

दरअसल,सेमलखलिया निवासी 27 वर्षीय भास्कर पांडे पुत्र स्वर्गीय महेश पांडे बैंक में लोन दिलाने का काम करता है। रविवार रात में भास्कर पांडे घर से अपने दोस्त अवदेश जीना के यहां जाने की बात कहकर निकला था।

अवदेश जीना खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में क्लर्क है। उसे कार्यालय के समीप ही पुलिस चौकी खताड़ी के पीछे जीआईसी का सरकारी कमरा मिला हुआ है। भास्कर ने क्लर्क अवदेश व दो अन्य लोगों के साथ शाम से पार्टी की। रात दस बजे के बाद भास्कर का शराब पीने के दौरान दोस्तों से झगड़ा हो गया। जिसके पास भास्कर की हत्या कर दी गई,मृतक के शव के समीप शराब की बोतलें, मटन, चावल, चिप्स आदि पड़े हुए थे। 

पुलिस के मुताबिक शव देखने से प्रथम द्रष्टया प्रतीत हो रहा है कि दोस्तों ने पहले उसके सिर पर वार किया। उसके बाद बिजली के तार से गला घोटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपित फरार हो गए।मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। शव को मोर्चरी भेज दिया गया है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts