बड़ी खबर : ऋषभ पंत की हालत पर क्या बोले मैक्स हॉस्पिटल के डॉक्टर ! जानिए पूरा हाल

भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार का आज सुबह कोतवाली मंगलोर क्षेत्रांतर्गत मोहम्मदपुर जट के पास एक्सीडेंट हो गया l घायल ऋषभ पंत के अनुसार उनको झपकी आने से गाड़ी डिसबैलेंस होकर डिवाइडर से टकरा गई और गाड़ी में अपने आप ही आग लग गई। मैक्स हॉस्पिटल के डॉक्टर आशीष याग्निक ने ऋषभ पंत के […]

भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार का आज सुबह कोतवाली मंगलोर क्षेत्रांतर्गत मोहम्मदपुर जट के पास एक्सीडेंट हो गया l

घायल ऋषभ पंत के अनुसार उनको झपकी आने से गाड़ी डिसबैलेंस होकर डिवाइडर से टकरा गई और गाड़ी में अपने आप ही आग लग गई।

मैक्स हॉस्पिटल के डॉक्टर आशीष याग्निक ने ऋषभ पंत के बारे में जानकारी दी उनका कहना है कि ऋषभ पंत को बहुत गंभीर चोटें नहीं आई हैl अभी फिलहाल डॉक्टर की पूरी टीम उनका चेकअप कर रही हैl

पैर और कमर में चोट है जिसको लेकर पूरा ट्रीटमेंट किया जा रहा हैl साथ ही डॉक्टर याग्निक ने यह भी बताया कि ऋषभ पंत फिलहाल खतरे से बाहर हैं वह पूरी तरह से बातचीत कर रहे हैं और डॉक्टर की पूरी टीम चेक कर रही है सारी रिपोर्ट्स आने के बाद ही आगे की जानकारी दी जाएगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाहन दुर्घटना में घायल क्रिकेटर ऋषभ पंत के बारे में अधिकारियों से जानकारी लेते हुए उनका समुचित ईलाज की सभी सम्भव व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने ऋषभ पंत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि उनके ईलाज का सारा व्यय राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। अगर एयर एम्बुलेंस की आवश्यकता होती है तो उसकी भी व्यवस्था की जाए।

Also Read This

सावधान: रातभर बारिश से यमुनोत्री हाईवे कई जगह बाधित,टौंस और यमुना चेतावनी स्तर के करीब

उत्तरकाशी, 11 अगस्त। नीरज उत्तराखंडी जनपद उत्तरकाशी में सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक कई क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहा। जिला आपातकालीन परिचालन...

8 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा, 1 लाख रुपये का जुर्माना

देहरादून। ऋषिकेश क्षेत्र में आठ साल की बच्ची के साथ यौन अपराध के मामले में विशेष पॉक्सो न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाते हुए आरोपी...

Related Posts