बड़ी खबर : पाकिस्तान से ही उड़ कर आया था पाकिस्तानी झंडा और बैनर, प्रशासन और एजेंसियों ने ली राहत की सांस

चिन्यालीसौड़ के समीप तलवाड़ा गांव के जंगल में मिला पाकिस्तानी झंडा और लाहौर बार एसोसिएशन का बैनर गुब्बारों के साथ पाकिस्तान के लाहौर से ही उड़ कर आया था यह बात अब साबित हो चुकी हैl यह बात साबित होने के बाद प्रशासन और जांच एजेंसियों ने भी राहत की सांस ली हैl साथ ही […]

चिन्यालीसौड़ के समीप तलवाड़ा गांव के जंगल में मिला पाकिस्तानी झंडा और लाहौर बार एसोसिएशन का बैनर गुब्बारों के साथ पाकिस्तान के लाहौर से ही उड़ कर आया था यह बात अब साबित हो चुकी हैl

यह बात साबित होने के बाद प्रशासन और जांच एजेंसियों ने भी राहत की सांस ली हैl

साथ ही यह भी पता चला है कि 27 दिसंबर को एक क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में इन्हें उड़ाया गया था,जिसकी फोटो लाहौर हाई कोर्ट के एक वकील ने सोशल मीडिया पर डाली हुई है साथ ही यह भी लिखा है कि उनका बैनर इंडिया में मिला हैl

हाईकोर्ट के वकील उमर अफजल ने 27 दिसंबर को दोपहर बाद 2 बजकर 17 मिनट पर फेसबुक में जो वीडियो व फोटो अपलोड की हैं, उनमें लाहौर में आयोजित एक क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले के दौरान गुब्बारों के साथ पाकिस्तानी झंडा व लाहौर बार एसोसिएशन का बैनर उड़ाया जा रहा है।

उसके बाद एक जनवरी को फेसबुक पर एक और पोस्ट की है, जिसमें उसने लिखा है कि उनका बैनर इंडिया में मिला है। 

हाई कोर्ट वकील की इन पोस्टों से यह साबित हो गया कि यह पाकिस्तानी झंडा और लाहौर बार एसोसिएशन का बैनर पाकिस्तान से उड़कर कर आया थाl

Also Read This

ब्रेकिंग: जमानत के लिए हाईकोर्ट पहुंचे अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपी, जानिए क्या कुछ हुआ!

नैनीताल: कमल जगाती उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में दोषी ठहराए गए मुख्य अभियुक्त पुलकित आर्य समेत तीनों आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर नैनीताल...

बड़ी खबर: नीती घाटी में फटा बादल,तमक नाले पर बना वैली ब्रिज बहा। BRO ऑपरेटर भी लापता 

गिरीश चंदौला/चमोली। भारत-चीन सीमा से सटी चमोली जिले की नीती घाटी में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली। तमक गधेरे में बादल फटने...

Related Posts