बड़ी खबर : पर्यटक महिला ने दूसरे पर्यटक को जड़े थप्पड़, हुआ हंगामा, देखे वीडियो

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड के नैनीताल में एक पर्यटक परिवार ने दूसरे पर्यटक की धुनाई कर दी। मोबाइल छीनने के आरोपों के बीच स्थानीय लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों ही पक्षों की तरफ से शिकायत नहीं आई, जिसके बाद दोनों पक्ष अपने अपने ठिकानों के लिए निकल गए।         नैनीताल की […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड के नैनीताल में एक पर्यटक परिवार ने दूसरे पर्यटक की धुनाई कर दी। मोबाइल छीनने के आरोपों के बीच स्थानीय लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों ही पक्षों की तरफ से शिकायत नहीं आई, जिसके बाद दोनों पक्ष अपने अपने ठिकानों के लिए निकल गए।

        नैनीताल की मॉल रोड में रविवार शाम का एक वीडियो जोरों से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि कुछ पर्यटक परिवारों ने एक अन्य पर्यटक को मोबाइल चोरी करने के आरोप में पकड़ लिया। पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने आरोपी पर्यटक को जमकर लात घूंसों से सबक सिखा दिया। पीड़ित महिला पर्यटक ने भी आरोपी को कई बार थप्पड़ जड़ दिए। इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया।

पर्यटकों का कहना था कि ये व्यक्ति उनके महंगे मोबाइल छीनने के लिए काफी देर से इनका पीछा कर रहा था। उसने जैसे ही मोबाइल छीना उसे पकड़ लिया गया। पर्यटक परिवार, स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी पर्यटक को पकड़कर रिक्शा स्टैंड पर्यटक चौकी ले आए। पुलिस ने शिकायत मांगी तो वो मुकर गए। दोनों के बीच माफीनामा होने के बाद मामला शांत हो गया।

Also Read This

बड़ी खबर:देहरादून में SIR ड्यूटी पर तैनात BLO से मारपीट। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) अभियान के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक बूथ लेवल अधिकारी (BLO) के साथ...

बड़ी खबर: सचिवालय में सीएम धामी ने की हाई-लेवल मीटिंग । अफसरों को दे दिए ये कड़े निर्देश

देहरादून। देश के विभिन्न राज्यों में हाल के दिनों में सामने आई आग लगने की घटनाओं के बाद उत्तराखंड सरकार ने भी सार्वजनिक भवनों...

Related Posts