बड़ी खबर : हाईकोर्ट ने किए निचली अदालतों के जजों के तबादले

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने प्रदेश की निचली अदालतों में तैनात न्यायाधीशों के बड़े पैमाने में स्थानांतरण किये हैं।  उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार हरिद्वार के तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिरुद्ध भट्ट को हरिद्वार के द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रिक्त पद […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने प्रदेश की निचली अदालतों में तैनात न्यायाधीशों के बड़े पैमाने में स्थानांतरण किये हैं। 

उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार हरिद्वार के तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिरुद्ध भट्ट को हरिद्वार के द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रिक्त पद पर स्थानांतरित किया गया है। 

इसी प्रकार चतुर्थ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एस.कुमार श्रीवास्तव तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश हरिद्वार, पंचम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश हरिद्वार से चंद्रपुर चतुर्थ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश हरिद्वार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हरिद्वार के पद पर तैनात मुकेश चंद्र आर्य को पंचम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेष चंद्र की जगह तैनात किया गया है । 

इसी प्रकार बागेश्वर की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात सुश्री मंजू सिंह मंडे को खटीमा का अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है। 

हरिद्वार के सिविल जज सीनियर डिविजन सुश्री संगीता रानी को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हरिद्वार के पद पर तैनात किया गया है। 

इसी प्रकार प्रथम अपर सिविल जज सीनियर डिविजन राहुल कुमार श्रीवास्तव को सिविल जज सीनियर डिविजन हरिद्वार बनाया गया है जबकि सिविल जज सीनियर डिविजन बागेश्वर को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है।

Also Read This

सावधान: रातभर बारिश से यमुनोत्री हाईवे कई जगह बाधित,टौंस और यमुना चेतावनी स्तर के करीब

उत्तरकाशी, 11 अगस्त। नीरज उत्तराखंडी जनपद उत्तरकाशी में सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक कई क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहा। जिला आपातकालीन परिचालन...

8 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा, 1 लाख रुपये का जुर्माना

देहरादून। ऋषिकेश क्षेत्र में आठ साल की बच्ची के साथ यौन अपराध के मामले में विशेष पॉक्सो न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाते हुए आरोपी...

Related Posts