बड़ी खबर : देहरादून में पांच एसआई निलंबित, जानिए कारण

पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने विवेचना के दौरान शिथिलता व लापरवाही बरतने पर पांच उप निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित किए गए उप निरीक्षकों में महिला उप निरीक्षक विनयता चौहान, दीनदयाल सिंह, मिथुन कुमार, सतवीर सिंह और सनोज कुमार शामिल हैं। पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी […]

पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने विवेचना के दौरान शिथिलता व लापरवाही बरतने पर पांच उप निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

निलंबित किए गए उप निरीक्षकों में महिला उप निरीक्षक विनयता चौहान, दीनदयाल सिंह, मिथुन कुमार, सतवीर सिंह और सनोज कुमार शामिल हैं।

पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी विवेचकों को स्पष्ट तौर पर निर्देशित किया कि, विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही व शिथिलता को बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विवेचना के दौरान लापरवाही बरतने वाले व विवेचना में ठोस व प्रभावी कार्यवाही ना कर अनावश्यक रूप से विवेचना को लंबित रख समय से निस्तारित न करने वाले विवेचकों व संबंधित अधिकारियों के खिलाफ भविष्य में भी कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Also Read This

ब्रेकिंग: जमानत के लिए हाईकोर्ट पहुंचे अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपी, जानिए क्या कुछ हुआ!

नैनीताल: कमल जगाती उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में दोषी ठहराए गए मुख्य अभियुक्त पुलकित आर्य समेत तीनों आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर नैनीताल...

बड़ी खबर: नीती घाटी में फटा बादल,तमक नाले पर बना वैली ब्रिज बहा। BRO ऑपरेटर भी लापता 

गिरीश चंदौला/चमोली। भारत-चीन सीमा से सटी चमोली जिले की नीती घाटी में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली। तमक गधेरे में बादल फटने...

Related Posts