बड़ी खबर : फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा में बदलाव, पढ़िए नई अपडेट

UKPSC पटवारी भर्ती का पेपर लीक होने के बाद सवाल खड़े हो गये है। हैरानी की बात यह है कि, घर का ही पेपर लीक में संलिप्त निकला। जिसके बाद प्रदेश के युवाओं में भारी रोष देखने को मिल रहा है। ऐसे में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर बड़े […]

UKPSC पटवारी भर्ती का पेपर लीक होने के बाद सवाल खड़े हो गये है। हैरानी की बात यह है कि, घर का ही पेपर लीक में संलिप्त निकला। जिसके बाद प्रदेश के युवाओं में भारी रोष देखने को मिल रहा है।

ऐसे में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर बड़े बदलाव किए हैं। यह बदलाव प्रश्नपत्र से लेकर आयोग की गोपनीय प्रक्रिया के बताए जा रहे हैं।

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा 22 जनवरी को प्रस्तावित है। ऐसे में सूत्रों की माने तो आयोग ने परीक्षा के लिए जो पेपर पाइपलाइन में लगाया था, उसे हटा दिया है।

चूंकि, आयोग के पास प्रश्नपत्रों के कई सेट और हजारों की संख्या में विशेषज्ञों से आए हुए प्रश्न रहते हैं। लिहाजा, आयोग ने फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा के लिए दूसरे सवालों का पेपर तैयार कर लिया है।

हालांकि इस मामले में आयोग के एक अधिकारी का कहना है कि परीक्षा की पूरी प्रक्रिया गोपनीय होती है, जिसकी कोई भी जानकारी सार्वजनिक नहीं कर सकते, लेकिन निश्चित तौर पर फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर प्रक्रिया और सख्त की जा रही है।

बता दें कि, आयोग के पास किसी भी परीक्षा के बहुत से सवाल होते हैं। पेपर पर संदेह होने की स्थिति में आयोग तत्काल पहले से तय सवालों को हटाकर इनमें से नए सवालों का पेपर उपलब्ध करा देता है। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

 

 

Also Read This

ब्रेकिंग: जमानत के लिए हाईकोर्ट पहुंचे अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपी, जानिए क्या कुछ हुआ!

नैनीताल: कमल जगाती उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में दोषी ठहराए गए मुख्य अभियुक्त पुलकित आर्य समेत तीनों आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर नैनीताल...

बड़ी खबर: नीती घाटी में फटा बादल,तमक नाले पर बना वैली ब्रिज बहा। BRO ऑपरेटर भी लापता 

गिरीश चंदौला/चमोली। भारत-चीन सीमा से सटी चमोली जिले की नीती घाटी में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली। तमक गधेरे में बादल फटने...

Related Posts