बड़ी खबर : सिक्किम से उत्तरकाशी आ रही छात्राओं के साथ नशे में धुत जवानों ने की छेड़छाड़, हुए गिरफ्तार

सिक्किम से उत्तरकाशी आ रही छात्राओं के साथ ट्रेन में 2 जवानों ने छेड़खानी की, छाता द्वारा विरोध करने के बाद जवानों को गिरफ्तार कर लिया गया l

दरअसल, डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस में जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्राओं से दो जवानों ने छेड़खानी की। 

 उत्तर सिक्किम के पोडोंग जवाहर नवोदय विद्यालय के आठ विद्यार्थी माइग्रेट होकर उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिला स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय पुंगीर (पुरोला). जा रहे थे। उनके साथ शारीरिक शिक्षक विनय कुमार व प्रिया भी थीं।कक्षा नौ की सात छात्राएं व एक छात्र, दो शिक्षकों के साथ सफर कर रहे थे । ये सभी न्यू जलपाईगुड़ी में ट्रेन में सवार हुए थे।

हाजीपुर और छपरा के बीच रात 8.30 से 10.19 बजे के बीच ट्रेन में नशे में धुत जवान छात्राओं को मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाने लगे। इसी दौरान अश्लील हरकत भी शुरू कर दी।  

इसके बाद ट्रेन में जब जवानों ने अश्लील हरकत शुरू की तो छात्राओं ने इसका विरोध किया। छात्राओं ने अपनी शिक्षिका को बताया और उन्होंने टीटी को घटना की जानकारी दी,इसके बाद आरपीएफ एस्कॉर्ट पार्टी ने कंट्रोल रूम को बताया।

छात्राओं की शिकायत पर दोनों जवानों को छपरा रेलवे स्टेशन पर रात करीब 10.24 बजे गिरफ्तार किया गया।

आरोपितों में जम्मू कश्मीर के रामगढ़ के रहने वाले आर्मी (सेना) जवान अमरजीत कुमार और पंजाब के मानसा जिले के खेड़ा खुर्द गांव निवासी आईटीबीपी (अर्द्धसैनिक बल) जवान मुकेश कुमार शामिल है।

दोनो के खिलाफ रेल थाना छपरा में मामला दर्ज किया गया, फिर उन्हें न्यायिक हिरासत में रेलवे कोड सोनपुर भेजा गया,इसके पहले दोनों की मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराई गई जहां दोनों नशे में मिले थे।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts