हवाई पट्टी से कागज के जहाज उड़ा कर आक्रोस ब्यक्त करेगा उक्रांद

पिथौरागढ़ :  महेश पाल

 31 जनवरी से हवाई सेवा  प्रारंभ न होने की स्तिति मे हवाई पट्टी से कागज़ के जहाज उड़ा कर सरकार  को आइना दिखाया जायेगा।

  पिथौरागढ उक्रांद जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर पुनेड़ा ने कहा कि हवाई पट्टी बने तीन दशक होने के बाद भी आज नैनी सैनी हवाई पट्टी सूनी पड़ी हुयी है।

 राज्य बने 22 वर्षों के बाद भी पिथौरागढ की जनता को हवाई यात्रा सुविधा दे पाने में उत्तराखंड में काबिज सरकारें असमर्थ रही हैं। इन सरकारों के झूठे वादे देखकर आगामी 31 जनवरी 2023 को भी हवाई उड़ान प्रारंभ हो पायेगी,  संशय की स्थिति बरकरार है। 

     उक्रांद जिलाध्यक्ष पुनेड़ा ने कहा यदि इस बार भी वर्तमान सरकार सफल हवाई सेवा को प्रारंभ कराने में सफल नही हुयी तो उत्तराखण्ड क्रान्ति दल हवाई पट्टी से काग़ज़ के जहाज उड़ाकर इन सरकारों की नाकामियों को उजागर करेगा। 

उक्रांद के केन्द्रीय अध्यक्ष काशी सिह ऐरी का कहना है कि दुर्गम व आपदाग्रस्थ सीमान्त क्षेत्र होने के कारण यहां पर आपातकाल की स्थिती कभी भी बन सकती है।यहां के सरकारी चिकित्सालय रैफर सेंटर से ज्यादा कुछ नही ऐसे मे गम्भीर मरीजो को हायर सेंटर ले जाने तक की सुविधा नही है।विमान सेवा शुरु होने से कई परेशानियो मे जनता को राहत मिलती।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts