श्री गुरु राम राय यूनिवर्सिटी एवम् एको इण्डिया के बीच करार

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवम् एको इण्डिया के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। शिक्षा, अनुसंधान एवम् स्किल को बढ़ावा देने के लिए दोनों संस्थान मिलकर काम करेंगे। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की ओर से कुलसचिव डॉ अजय कुमार खण्डूरी व एको इण्डिया की ओर से डीजीएम अरुण सेलवराज ने एमओयू पर हस्ताक्षर […]

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवम् एको इण्डिया के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। शिक्षा, अनुसंधान एवम् स्किल को बढ़ावा देने के लिए दोनों संस्थान मिलकर काम करेंगे। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की ओर से कुलसचिव डॉ अजय कुमार खण्डूरी व एको इण्डिया की ओर से डीजीएम अरुण सेलवराज ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर कुलपति डॉ उदय सिंह रावत ने कहा कि विश्वविद्यालय के शोधार्थियों को अनुबंध का लाभ मिलेगा। उन्हें आधुनिक शोध एवम् अनुसंधान के बारे में कई बारीकियों को जानने समझने का अवसर मिलेगा। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने बधाई एवम शुभकामनाएं दीं। उन्होनंे धरातल पर इसका उपयोग सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित भी किया। 

विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ बेसिक एण्ड एप्लाइड साइंसेज के डीन डॉ अरुण कुमार ने जानकारी दी कि एको इण्डिया विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवम फेकल्टी सदस्यो के स्किल को बढ़ावा देने के लिए सोशल मीडिया पर प्लेटफार्म तैयार करेगा इसके अन्तर्गत विभिन्न संस्थानों के विषय विशेषज्ञों के साथ मिलकर परस्पर सहयोग प्रदान करेगा। विश्वविद्यालय के शोधार्थियों को आधुनिक ई-डोक्यूमेंट जिसके अन्तर्गत शोध पत्र, ई-बुक्स, राष्ट्रीय एवम् अन्तर्राष्ट्रीय जर्नलों को पढ़ने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर डॉ कुमुद सकलानी, डॉ सुमन विज, डॉ संजय शर्मा, डॉ मनोज गहलोत, अशोक स्वामी सहित विभिन्न संकायों के संकायाध्यक्ष मौजूद थे।

Also Read This

एक्शन: फार्मासिस्ट गायब, एक्सपायर दवाइयां और लाइसेंस में गड़बड़ी; 3 मेडिकल स्टोरों में बिक्री पर रोक

देहरादून/मसूरी: पर्यटकों की नगरी मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण के दौरान दवा बिक्री से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।‘सेफ ड्रग्स-सेफ लाइफ’...

एक्शन: देहरादून में FDA ने की फाइव स्टार होटल से लेकर रेस्टोरेंट तक छापेमारी। 3 रेस्टोरेंट मौके पर बंद;कई सैंपल जांच को भेजे

देहरादून: राजधानी देहरादून में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बड़ा अभियान चलाया। मुख्यमंत्री पुष्कर...

Related Posts