बड़ी खबर: सुनसान क्षेत्र में महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाला गिरफ्तार

दिनांक 14/030/23 को हल्द्वानी स्टोन क्रेशर लालकुआं से भगवती मंदिर बिंदुखत्ता जाते समय सुनसान स्थान पर एक असामाजिक तत्व द्वारा महिला के साथ छेड़छाड़ की गई। उक्त महिला द्वारा थाने में स्वयं के साथ हुई छेड़छाड़ के संबंध में एक लिखित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। जिसके आधार पर कोतवाली लालकुआं में FIR No  63/ […]

दिनांक 14/030/23 को हल्द्वानी स्टोन क्रेशर लालकुआं से भगवती मंदिर बिंदुखत्ता जाते समय सुनसान स्थान पर एक असामाजिक तत्व द्वारा महिला के साथ छेड़छाड़ की गई। उक्त महिला द्वारा थाने में स्वयं के साथ हुई छेड़छाड़ के संबंध में एक लिखित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। जिसके आधार पर कोतवाली लालकुआं में FIR No  63/ 23 धारा 341/ 376/ 511/ 506/ 354( घ ) भादवी बनाम अज्ञात में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उप नि0 वंदना चौहान के सुपुर्द की गई। इस घटना को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय  द्वारा संवेदनशील मानते हुए प्रभारी निरीक्षक लाल कुआं श्री डीआर वर्मा को अविलंब टीम गठित कर इस मुकदमे का खुलासा करने हेतु निर्देशित किया गया । जिस पर क्षेत्राधिकारी महोदय लाल कुआं तथा प्रभारी निरीक्षक महोदय लाल कुआं के निर्देशन में टीम गठित करते हुए तुरंत अज्ञात व्यक्ति की तलाश शुरू की गई । जिसके लिए कोतवाली क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर लगे हुए कई कमरों को खंगाला गया जिसके आधार पर एक व्यक्ति को उक्त महिला का पीछा करते हुए देखा गया तथा उसके संबंध में पूर्ण जानकारी प्राप्त कर अभियोग पंजीकृत होने से 24 घंटे के अंदर अभि0  राहुल सक्सेना पुत्र श्री रामेश्वर सक्सेना उम्र 28 वर्ष निवासी लाइनपार संजय नगर हाथी खाना कोतवाली लाल कुआं जिला नैनीताल को गिरफ्तार किया गया। पीड़िता द्वारा पुलिस द्वारा की गई इस त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद किया।

 

Also Read This

दर्दनाक: बस हादसे में इन 9 लोगों की मौत। 6 गंभीर घायल; चालक पर लापरवाही के आरोप

ऋषिकेश/टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड के टिहरी जिले की गूलर घाटी में मंगलवार सुबह हुए भीषण बस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि...

बड़ी खबर : साढ़े तीन लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2026 में अब तक 48 तस्कर गिरफ्तार

उत्तरकाशी पुलिस की लगातार दूसरी कार्रवाई, 11.85 ग्राम स्मैक बरामदउत्तरकाशी, 17 नवंबर।रिपोर्ट - नीरज उत्तराखंडीनशे के अवैध कारोबार के खिलाफ उत्तरकाशी पुलिस...

Related Posts