गुड न्यूज: एसजीआरआर विश्वविद्यालय की क्रिकेट टीम ने राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल जीता

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की क्रिकेट टीम ने डीआईटी यूनीवर्सिटी की टीम को पराजित कर खिताबी जीत दर्ज की। डीआईटी श्रुति वार्षिक खेलकूल प्रतियोगिता-2013 में 8 विश्वविद्यालयों की क्रिकेट टीमों ने प्रतिभाग किया। 13 मार्च से 15 मार्च के बीच क्रिकेट के विभिन्न मुकाबले खेले गए।  श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति […]

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की क्रिकेट टीम ने डीआईटी यूनीवर्सिटी की टीम को पराजित कर खिताबी जीत दर्ज की। डीआईटी श्रुति वार्षिक खेलकूल प्रतियोगिता-2013 में 8 विश्वविद्यालयों की क्रिकेट टीमों ने प्रतिभाग किया। 13 मार्च से 15 मार्च के बीच क्रिकेट के विभिन्न मुकाबले खेले गए। 

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को बधाई दी व सम्मानित किया। यह जानकारी विश्वविद्यालय के खेल अधिकारी एस.पी जोशी ने दी। 

डीआईटी विश्वविद्यालय की ओर से हर वर्ष विश्वविद्यालीय स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की क्रिकेट टीम जिला स्तर व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं मंे कई पदक प्राप्त कर चुकी है। टीम के कप्तान अर्जुन सिंह व सभी सदस्यों को कुलाधिपति श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने श्री दरबार साहिब में आशीर्वाद दिया व उज्जवल की शुभकामनाएं दीं। कुलाधिपति श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने खेल अधिकारी एस.पी. जोशी का उत्साहवर्धन करते हुए खिलाड़ियों को और बेहतर सुविधाएं और तैयारी दिए जाने के लिए प्रोत्साहित किया।

Also Read This

दर्दनाक: बस हादसे में इन 9 लोगों की मौत। 6 गंभीर घायल; चालक पर लापरवाही के आरोप

ऋषिकेश/टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड के टिहरी जिले की गूलर घाटी में मंगलवार सुबह हुए भीषण बस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि...

बड़ी खबर : साढ़े तीन लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2026 में अब तक 48 तस्कर गिरफ्तार

उत्तरकाशी पुलिस की लगातार दूसरी कार्रवाई, 11.85 ग्राम स्मैक बरामदउत्तरकाशी, 17 नवंबर।रिपोर्ट - नीरज उत्तराखंडीनशे के अवैध कारोबार के खिलाफ उत्तरकाशी पुलिस...

Related Posts