बड़ी खबर: कैबिनेट मंत्री ने श्री महंत जी महाराज के साथ की शिष्टाचार भेंट

देहरादून। कैबिनेट मंत्री, उत्तराखण्ड सरकार सौरभ बहुगुणा ने गुरुवार को श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। कैबिनेट मंत्री ने श्री दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के साथ शिष्टाचार भेंट की।

https://youtu.be/xRVP2CXZ4Zg

दोनों के मध्य उत्तराखण्ड के विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अपने पिता श्री विजय बहुगुणा एवम् दादा स्वः हेमवती नंदन बहुगुणा के श्री दरबार साहिब से जुड़े संस्मरणों व स्मृतियों को भी सांझा किया। स्वः हेमवती नंदन बहुगुणा जी की श्री दरबार साहिब में अटूट आस्था थी, श्री दरबार साहिब की ओर से श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को स्वः हेमवती नंदन बहुगुणा व ब्रहमलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज की यादों से जुड़ा फोटोफ्रेम भी सप्रेम भेंट किया। 

गुरुवार दोपहर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा का काफिला श्री दरबार साहिब पहुंचा। डेरी एवम् पशुपालन, दुग्ध विकास, मत्स्य पालन, गन्ना विकास एवम् चीनी उद्योग, कौशल विकास एवम् सेवायोजन मंत्री सौरभ बहुगुणा का श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार स्वागत किया गया। केबिनेट मंत्री ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की सराहना की। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की ओर से जैविक खेती पर विभिन्न प्रोजेक्ट्स प्रगतिशील हैं। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने केबिनेट मंत्री को विश्वविद्यालय की ओर से जैविक खेती पर किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया। 

        चर्चा के दौरान सुदूर पहाड़ी क्षेत्रों में जंगली जानवरों द्वारा फसलों के नुकसान व फसलों की सुरक्षा बिन्दु पर भी बातचीत हुई। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार इस बारे में बेहद संवेदनशील है व रोकथाम के लिए प्रभावी योजनाएं बनाई गई हैं।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts