बड़ी खबर: पूर्व सीएम अस्पताल में भर्ती, हाल-चाल लेने पहुंचे सीएम धामी व अन्य नेता

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आरोग्यधाम अस्पताल में तबीयत बिगड़ने के चलते भर्ती हो गए। जिसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात करने का राजनेताओं का दौर जारीहैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की कुशलक्षेम जानने के लिए आरोग्यधाम अस्पताल पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अस्पताल पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मुलाकात की तथा उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वस्थ लाभ की कामना की।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, मेयर सुनील उनियाल गामा आदि उपस्थित थे।

वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी के बाद पूर्व सीएम हरीश रावत ने भी अस्पताल पहुंच कर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का हालचाल जाना।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts