वायरल वीडियो : बीजेपी नेता ने किया मानसिक विक्षिप्त युवक के ऊपर पेशाब, हुआ गिरफ़्तार

बीजेपी नेता ने एक मानसिक विक्षिप्त आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब कर दिया। हालंकि बीजेपी नेता प्रवेश शुक्ला को पुलिस ने रात 2 बजे गिरफ्तार भी कर लिया है।   पुलिस ने उसे सीधी जिले से कुबरी गांव के खैरहवा से साइबर सेल की मदद से गिरफ्तार किया। वह लगातार लोकेशन बदलकर पुलिस को चकमा […]

बीजेपी नेता ने एक मानसिक विक्षिप्त आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब कर दिया। हालंकि बीजेपी नेता प्रवेश शुक्ला को पुलिस ने रात 2 बजे गिरफ्तार भी कर लिया है।

 

पुलिस ने उसे सीधी जिले से कुबरी गांव के खैरहवा से साइबर सेल की मदद से गिरफ्तार किया। वह लगातार लोकेशन बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था। उसकी गिरफ्तारी होने के बाद ही पुलिस ने उसकी पत्नी और मां को छोड़ा।

बेटे की हालत देख मां वहीं रोने लगी. पुलिस ने उन्हें तुरंत घर रवाना किया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो 9 दिन पुराना बताया जा रहा है।

वीडियो सीधी जिले के कुबरी बाजार का है, यहां मानसिक रूप से विक्षिप्त आदिवासी युवक बैठा था। प्रवेश शुक्ला ने नशे की हालत में उसके ऊपर पेशाब किया। किसी ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया. इस घटना पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नाराजगी जताई

इस घटना पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नाराजगी जताई। उन्होंने मीडिया से कहा, मेरे संज्ञान में सीधी जिले का एक वायरल वीडियो आया है।

मैंने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि अपराधी को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर एनएसए भी लगाया जाए। अपराधी केवल अपराधी होता है. उसकी कोई जाति, धर्म या पार्टी नहीं होती।

सीधी मामले को लेकर मैंने निर्देश दिए हैं, आरोपी को ऐसी सजा दी जाएगी जो उदाहरण बने।हम उसे किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे।

 

Also Read This

भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज। गंगा से गंगासागर तक चलेगा नशामुक्त भारत अभियान

माणा/चमोली। देवभूमि उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र और भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज किया गया।बद्री विशाल की धरती पर...

बड़ी खबर: सफलतापूर्वक संपन्न हुई UKSSSC की ये परीक्षा, 80% अभ्यर्थी रहे उपस्थित

देहरादून, 20 सितंबर 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ओर से विज्ञापन संख्या-74/उ0अ0से0च0आ0/2025 के तहत विभिन्न पदों के लिए आयोजित लिखित प्रतियोगी...

Related Posts