स्नेक पोल ऑपरेट में सफल रहे देवप्रयाग माणिकनाथ रेंज कर्मी

देवप्रयाग__जयप्रकाश नोगई 

बीते दिन देवप्रयाग माणिक नाथ रेंज के अंतर्गत लोनिवि निरीक्षण भवन के अंतर्गत आवासीय पुलिस कॉलोनी मैं एक  बिषेला ब्लैक कोबरा सांप घुस गया था मौके पर  स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना आर. आर. टी एवम  वन विभाग कर्मचारी को  दी एवं टीम को मौके पर  बुलाया ,तब उन्होंने देखा की  लगभग 4 फीट लंबा कोबरा सांप किसी सामान के बीच मैं छुपा हुआ था  जिसे स्नैक पोल करने में वन कर्मी एवं आर आर टी टीम सफल रही उसके बाद उन्होंने ब्लैक कोबरा को किसी डब्बे में बंद करके उसकोआवासीय क्षेत्र से बाहर देवप्रयाग बिट के आरक्षित वन क्षेत्र देवप्रयाग 2 (अ)  मैं सुरक्षित छोड़ा, इस मौके पर बन क्षेत्राधिकारी दीक्षा बिल्जवान वन दरोगा जितेंद्र चौहान एवं आरआरटी की सभी कर्मचारी उपस्थित रहे

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts