बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता सुनीता बौड़ाई ने श्री दरबार साहिब में माथा टेका

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता सुनीता बौड़ाई ने श्री दरबार साहिब में माथा टेका। उन्होंने श्री दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के साथ शिष्टाचार भेंट की व आर्शीवाद प्राप्त किया। माननीय प्रधानमंत्री द्वारा मेरी माटी मेरा देश अभियान का आहवाहन किया गया है। इस अभियान के अन्तर्गत भाजपा प्रवक्ता सुनीता बौड़ाई ने श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से श्री दरबार साहिब की मिट्टी प्राप्त की। भाजपा प्रवक्ता श्री दरबार साहिब की मिट्टी को नई दिल्ली में निर्मित हो रहे शहीद स्मारक निर्माण हेतु पहुंचाएंगी। 

श्री दरबार साहब की परंपरा के अनुसार भाजपा प्रवक्ता का स्वागत किया गया। भाजपा प्रवक्ता सुनीता बौड़ाई ने कहा कि श्री दरबार साहिब उत्तराखण्ड की ऐतिहासिक धरोहर है। माननीय प्रधानमंत्री के आहवाहन पर देश भर के ऐतिहासिक स्थलों से मिट््टी शहीद स्मारक निर्माण कार्य हेतु पहुंचाई जा रही है। इसी कड़ी में श्री दरबार साहिब की पवित्र माटी को शहीद स्मारक निर्माण कार्य के लिए पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर दोनों के मध्य प्रदेश की विकास योजनाआंे व राज्य के समसामयिक विषयों पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।

 

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts