पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home पर्वतजन

एसजीआरआर विश्वविद्यालय के रोजगार मेले में छात्र-छात्राओं को मिले लाखों के जाॅब ऑफर

March 6, 2024
in पर्वतजन
एसजीआरआर विश्वविद्यालय के रोजगार मेले में छात्र-छात्राओं को मिले लाखों के जाॅब ऑफर
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) में मंगलवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में फार्मास्यूटिकल, आई.टी., मैनेजमेंट, एग्रीकल्चर, आॅटोमाबाइल, रियल इस्टेट, एल एण्ड टी, टाइम्स आॅफ इण्डिया, पतंजलि, हाइक एजुकेशन  सहित 25 कंपनियों ने कैंपस प्लेसमेंट किया। एक दिवसीय रोजगार मेले में एसजीआरआरयू के छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। 100 से अधिक छात्र-छात्राओं के कैंपस प्लेसमेंट हुए। चयनित छात्र-छात्राओं को 5 लाख के पैकेज पर चयन हुआ। यह जानकारी एसजीआरआर विश्वविद्यालय प्लेसमेंट समन्वयक डाॅ मनीषा मैदुली ने दी। 

मंगलवार को एसजीआरआर विश्वविद्यालय के पटेल नगर कैंपस में रोजगार मेले का शुभारंभ कुलपति डाॅ यशबीर दीवान व कुलसचिव डाॅ अजय कुमार खण्डूडी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। नांनदी फाउंडेशन, महिंद्रा ग्रुप के द्वारा रोजगार मेले को स्पोंसर किया गया। रोजगार मेले की विशेषता यह रही कि नामचीन कंपनियों के एच.आर. विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को साक्षात्कार की तयारी की विस्तृत जानकारी भी मौके पर ही दी। तीन राउंड पर आधारित चयन प्रक्रिया में लिखित, प्रस्तुतिकरण एवम् साक्षात्कार प्रक्रिया आयोजित हुई। विभिन्न नामचीन कंपनियों के मानव संसाधन विभाग के विशेषज्ञों ने करियर चयन से जुड़े विभिन्न बिन्दुओं पर सुझाव दिए व उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया। 

 रोजगार मेले को सफल बनाने में विश्वविद्यालय की स्टूडेंट काउंसिल, इंडस्ट्री इंटरफेस सेल एवम प्लेसमेंट सेल का महत्वपूर्णं योगदान रहा। इस अवसर पर  डॉ आर.पी.सिंह, विश्वविद्यालय समन्वयक, मनोज तिवारी मुख्य कुलानुशासक एवम प्रवक्ता, सुमन विज सहित सभी विभागों के डीन सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रहे.


Previous Post

एसबीएस यूनिवर्सिटी, देहरादून ने वार्षिक एथलेटिक मीट 2024 का आयोजन किया

Next Post

एक्सक्लुसिव खुलासा : वन विकास निगम लगा रहा सरकार को करोड़ों का चूना।अधिकारी और स्टोन क्रशर लूट रहे हैं मौज

Next Post
एक्सक्लुसिव खुलासा : वन विकास निगम लगा रहा सरकार को करोड़ों का चूना।अधिकारी और स्टोन क्रशर लूट रहे हैं मौज

एक्सक्लुसिव खुलासा : वन विकास निगम लगा रहा सरकार को करोड़ों का चूना।अधिकारी और स्टोन क्रशर लूट रहे हैं मौज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • उत्तरांचल प्रेस क्लब प्रतिनिधिमंडल ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था।श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज को किया सम्मानित
  • बड़ी खबर: पंचायत चुनाव की तैयारी तेज। 47 लाख से ज्यादा मतदाता डालेंगे वोट**
  • हादसा: खाई में गिरी अनियंत्रित गाड़ी। तीन घायल..
  • उपलब्धि: SGRR के योग छात्र ने 3 घंटे में रचा इतिहास।बनाया अनोखा रिकॉर्ड
  • एक्शन: पांच फार्मा कंपनियों पर ईडी ने मारा छापा..
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!