सांसद प्रत्याशी महारानी राजलक्ष्मी शाह ने पुरोला,मोरी में जनसंपर्क कर समर्थन मांगा।

पुरोला। 6 मार्च 2024

नीरज उत्तराखंडी 

टिहरी सांसद एवं भाजपा की लोकसभा उम्मीदवार महारानी राजलक्ष्मी शाह ने रवांई घाटी भ्रमण शुरू कर आगामी लोकसभा चुनाव के लिए नगर, मुख्य बाजार एवं कस्बों में व्यापारियों,व्यवसाईयों व ग्रामीणों से जन संपर्क कर लोक चुनाव का शंखनाद का शुभारंभ कर दिया है।

   मंगलवार को महारानी ने जहां यमुना घाटी क्षेत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के साथ बड़कोट नगर क्षेत्र में आयोजित लाभार्थी सम्मान समारोह में सैकड़ो लोगों से जन संपर्क एवं रोड शो में प्रतिभा किया वहीं सांय को नौगांव बाजार में व्यापारियों व ग्रामीणों से जनसंपर्क कर समर्थन व वोट मांगें।

जबकि बुधवार को महारानी ने रंवाई क्षेत्र के रामा सिराईं कमल सिराईं क्षेत्र के हुडोली,चंदेली तथा पुरोला मुख्य बाजार में व्यापारियों एवं आम जनमानस के साथ पैदल मार्च कर जन संपर्क कर वोट मांगे जंहा पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका ढोल बाजों व फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। वंही उन्होंने क्षेत्र के विकास में अपनी उपलब्धियों को गिनाते हुए सशक्त राष्ट्र निर्माण के लिए मोदी सरकार पर भरोसा रखने को लेकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील के साथ ही कार्यकर्ताओं को घर घर तक केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं को पंहुचाने को प्रेरित किया।

जनसंपर्क रैली में उनके साथ जिलाध्यक्ष सतेंद्र राणा, विधायक दुर्गेश्वर लाल,जिला महामंत्री पवन नौटियाल व पूर्व अध्यक्ष रमेश चौहान,अमीचंद शाह,जगत सिंह चौहान, बलदेव रावत,सुनील भंडारी, विनोद असवाल,आनंदी राणा,सरोज माहिल व राजपाल पंवार,बृजमोहन चौहान,रमेश विजल्वाण,जगमोहन पंवार,लोकेश उनियाल,उपेंद्र असवाल व नवीन गैरोला आदि भाजपाई मौजूद थे।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts