बड़ी ख़बर: होली के दौरान किसी भी आपात स्थित में मुस्तैद रहेगी 108, तैयारियां पूरी।

बिजेंद्र राणा 

प्रदेश में आगामी होली के त्यौहार और उसे हर्षोल्लास से मनाने की लोगों की तैयारियों के बीच 108 आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा के जी०एम० (प्राजेक्ट्स) अनिल शर्मा की अध्यक्षता में आज देहरादून स्थित मुख्यालय में बैठक आयोजित की गयी।

 इस दौरान श्री शर्मा ने अधिकारियों से त्यौहार के दौरान की गयी तैयारियों के बारे में जाना और अन्य जरूरी दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि होली के मद्देनज़र सभी एम्बुलेंस को हाई एलर्ट पर रखने के निर्देश दिये गये है। इस दौरान सभी कर्मचारी किसी भी आपात स्थित से निपटने के लिए मुस्तैद रहेंगे। उन्होंने कहा होली के दौरान संवेदनशील स्थानों पर तैनात एम्बुलेंस जाम में न फंसे इसके लिए भी व्यापक स्तर पर तकनीकी व्यवस्था की गयी है ताकि किसी भी आपात स्थित के दौरान जाम की पूर्व सूचना देहरादून स्थित केन्द्रीय काल सेन्टर को मिल सके। उन्होंने बताया संवेदनशील स्थानों पर तैनात एम्बुलेंस के जाम या टोली में फसने के मद्देनजर पुलिस विभाग से भी सहयोग लिया जायेगा। जिसको देखते हुए देहरादून के साथ-साथ मैदानी जिलों में एम्बुलेंस में सुरक्षा कर्मी भी तैनात रहे इसका प्रयास किया जा रहा है ताकि मरीज या उसके तीमारदार को असुविधा न हो और उनको समय से चिकित्सा उपचार मिल सके। देहरादून के सर्वे चौक, घंटाघर, जाखन, रायपुर, बल्लूपुर चौक, प्रेम नगर, विधानसभा, रेस कोर्स में मुख्य चौराहों पर एम्बुलेंस की तैनाती की गयी है ताकि आपात स्थित की सूचना मिलने पर तत्काल एम्बुलेंस को किसी भी दिशा में रवाना किया जा सके। उन्होंने कहा कि 108 सेवा के प्रदेश मुख्यालय देहरादून के साथ-साथ सभी जिलों में कार्यरत कर्मचारियों के होली के मद्देनजर अवकाशों को निरस्त कर दिया गया है।दिनों की अपेक्षा रोड एक्सीडेन्ट की अधिक सूचनाएं मिलने के कारण अधिक सर्तकता बरती जा रही है ताकि किसी को परेशानियों का समाना न करना पड़े।

 

होली पर्व के दिन भी प्रदेश में खुशियों की सवारी (के०के०एस०) सेवा का संचालन किया जायेगा। जिसके तहत प्रसव उपरान्त जच्चा-बच्चा के साथ ही 1 साल से छोटे बच्चों को स्वस्थ होने के उपरान्त होली के दिन भी घर तक निःशुल्क पहुँचाने की सुविधा मिलती रहेगी। गर्भवती महिलाओं को भी अवकाश के दिन आवश्यकता पड़ने पर अल्ट्रासाउण्ड जांच हेतु घर से अस्पताल और अस्पताल से वापस घर तक पहुँचाया जायेगा। गौरतलब है कि प्रदेश में कुल 128 खुशियों की सवारी (के०के०एस०) सेवा का संचालन किया जा रहा है और देहरादून जनपद में इस योजना के तहत 17 खुशियों की सवारी संचालित की जा रही है। पर्व के दौरान इस सेवा के लाभार्थियों को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े इसको देखते हुए कर्मचारियों को अलर्ट पर रखा गया है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts