बिग ब्रेकिंग : हरिद्वार कांग्रेस से हरदा के बेटे वीरेंद्र और नैनीताल से राहुल गांधी के करीबी प्रकाश जोशी का टिकट

लंबे मंथन के बाद आज कांग्रेस ने उत्तराखंड की बची दो लोकसभा सीट पर भी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने जो लिस्ट जारी की हैं उसमें 46 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है। जिसमें उत्तराखंड से दो सीटों पर भी उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया […]

लंबे मंथन के बाद आज कांग्रेस ने उत्तराखंड की बची दो लोकसभा सीट पर भी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने जो लिस्ट जारी की हैं उसमें 46 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है। जिसमें उत्तराखंड से दो सीटों पर भी उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है। नैनीताल ऊधम सिंह नगर से प्रकाश जोशी और हरिद्वार से वीरेंद्र रावत को पार्टी ने टिकट दिया है।

कांग्रेस ने उत्तराखंड की पांच सीटों में से तीन पर प्रत्याशियों की घोषणा पहले कर दी थी।  गणेश गोदियाल को कांग्रेस ने गढ़वाल सीट से मैदान में उतारा है। वहीं टिहरी से जोत सिंह गुनसोला को पार्टी ने टिकट दिया। अल्मोड़ा सीट पर कांग्रेस ने प्रदीप टम्टा को टिकट दिया है। 

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: धामी कैबिनेट आज; आंगनबाड़ी मानदेय, गेस्ट टीचर और बैणी-भुली योजना पर बड़े फैसले संभव

देहरादून: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज, 27 नवंबर को मंत्रिमंडल की अहम बैठक होने...

हाईकोर्ट न्यूज़: IPS अधिकारी नीरू गर्ग और अरुण मोहन जोशी की प्रतिनियुक्ति पर सुनवाई, केंद्र-राज्य की याचिकाएं अब साथ सुनी जाएंगी

नैनीताल:रिपोर्ट - कमल जगाती उत्तराखंड हाईकोर्ट में आईपीएस अधिकारी नीरू गर्ग और अरुण मोहन जोशी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजे जाने के आदेश को...

Related Posts