लोकसभा चुनाव 2024 : पूर्व मंत्री के बेटे थामेंगे बीजेपी का दामन…

उत्तराखंड के पूर्व मंत्री के बेटे कनक धनै पूर्व सीएम और सांसद प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह के नेतृत्व में आज 1 बजे राणा फार्म हाउस श्यामपुर में बीजेपी का हाथ थामेंगे। जबकि पूर्व मंत्री दिनेश धनै पहले ही भाजपा का दामन थाम चुके है। कनक धनै 2022 में ऋषिकेश विधानसभा से चुनाव भी लड़ चुके है। […]

उत्तराखंड के पूर्व मंत्री के बेटे कनक धनै पूर्व सीएम और सांसद प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह के नेतृत्व में आज 1 बजे राणा फार्म हाउस श्यामपुर में बीजेपी का हाथ थामेंगे। जबकि पूर्व मंत्री दिनेश धनै पहले ही भाजपा का दामन थाम चुके है।

कनक धनै 2022 में ऋषिकेश विधानसभा से चुनाव भी लड़ चुके है। कनक धनै लंबे समय से ऋषिकेश में स्थानीय मुद्दों को लेकर सक्रिय हैं।

कनक ने कहा कि वह राजनीति को बदलने के लिए जन एकता पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव में उतरे थे और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रवादी नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थाम रहे हैं।

जानकारी से यह भी पता लगा हैं कि,भारतीय जनता पार्टी उनको ऋषिकेश नगर निगम में मेयर का चुनाव लड़ा सकती है। 

एम्स ऋषिकेश में आउटसोर्स कर्मचारी को समर्थन देने को लेकर वह पिछले दिनों काफी चर्चा में रहे। इस मामले में उन पर मुकदमा भी दर्ज किया गया था।

इसके साथ ही विधानसभा में नियुक्तियां के मामले में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के घर के पास धरने में बैठने को लेकर वह गिरफ्तारी भी दे चुके हैं।

Also Read This

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

बड़ी खबर :हनी मिशन में ‘मधु’ की जगह सवालों का छत्ता! घटिया बी-बॉक्स, बीमार कॉलोनी और मानकविहीन टूल किट बांटने के आरोप

मोरी, उत्तरकाशी। सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार की हनी मिशन योजना के तहत मोरी...

Related Posts