दर्दनाक हादसा : ट्रक ठीक कर रहें मैकेनिको को डंपर ने मारी टक्कर । तीन की मौत ….

उत्तराखंड के कोटद्वार में आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें तीन लोगों की मौत होना बताया जा रहा है। कोटद्वार में बीईएल रोड पर शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हों गई,जबकि 2 लोग घायल हों गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीईएल रोड पर ओवर लोडेड एक डम्फर नें सड़क पर खड़े एक ट्रक कों पीछे से टक्कर मार दी, दरअसल सड़क पर ख़राब इस ट्रक कों पीछे से कुछ मुजदूर धक्का मार रहें थे कि इसी दौरान पीछे से आ रहें डम्फर नें उसे टक्कर मार दी, जिससे तीन लोगों की मौक़े पर ही मौत हों गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तीनों को 108 सेवा से अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि अभी शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जांच की जा रही है।

जानकारी मिल रही है खराब हुई ट्रक को मैकेनिक सही कर रहे थे। बीईएल रोड पर एक खराब ट्रक को ठीक कर रहे मैकेनिकों को डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts