लोकसभा चुनाव 2024 : भाजपाई स्टार प्रचारकों के होंगे ताबड़तोड़ दौरे,यह रहेगा कार्यक्रम

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के स्टार प्रचारक अगले हफ्ते से उत्तराखंड में वोटों को साधने के तैयार हैं। भाजपा ने उत्तराखंड में प्रचार के लिए अपने स्टार प्रचारकों का शेड्यूल तय कर दिया हैं। सात व आठ अप्रैल को भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन हरिद्वार और नैनीताल संसदीय क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में […]

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के स्टार प्रचारक अगले हफ्ते से उत्तराखंड में वोटों को साधने के तैयार हैं।

भाजपा ने उत्तराखंड में प्रचार के लिए अपने स्टार प्रचारकों का शेड्यूल तय कर दिया हैं।

सात व आठ अप्रैल को भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन हरिद्वार और नैनीताल संसदीय क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करेंगे। हरिद्वार में अल्पसंख्यक वोटों को साधने के लिए पार्टी ने उनके भगवानपुर, झबरेड़ा, पिरान कलियर और मंगलौर विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम लगाए हैं।इसके अलावा वह नैनीताल संसदीय क्षेत्र में जसपुर, काशीपुर, रुद्रपुर में प्रचार करेंगे।

सात अप्रैल को मनजिंदर सिंह सिरसा बागेश्वर व नैनीताल में प्रचार करेंगे। आठ व नौ अप्रैल को जनरल वीके सिंह टिहरी, पौड़ी, नैनीताल लोस सीट पर प्रचार करेंगे। उनकी मसूरी, कैंट, ढालवाला, अल्मोड़ा में जनसभाएं होंगी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 12 अप्रैल को गोपेश्वर और अल्मोड़ा में चुनावी जनसभाएं करेंगे। 12 अप्रैल को सांसद मनोज तिवारी भी कैंट, धर्मपुर, गदरपुर और सितारगंज में प्रचार करेंगे। 12 को ही हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी प्रचार के लिए हरिद्वार आएंगे। 

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 14 अप्रैल को उत्तरकाशी, ऋषिकेश और बागेश्वर में चुनावी जनसभाएं करेंगी। 

Also Read This

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

बड़ी खबर :हनी मिशन में ‘मधु’ की जगह सवालों का छत्ता! घटिया बी-बॉक्स, बीमार कॉलोनी और मानकविहीन टूल किट बांटने के आरोप

मोरी, उत्तरकाशी। सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार की हनी मिशन योजना के तहत मोरी...

Related Posts