हादसा : खाई में गिरा अनियंत्रित वाहन 23 वर्षीय युवक की मौत

ऋषिकेश से जामनीखाल सब्जी लेकर जा रही एक मैक्स पिकअप साकनिधार देवप्रयाग के पास अनियंत्रित होकर खाई मे गिर गई। हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई।  मिली जानकारी के अनुसार, मैक्स पिकअप सब्जी लेकर ऋषिकेश से हिंडोला खाल जा रही थी, जिसमें ड्राइवर व एक अन्य आयुष पुत्र जवर सिंह (16) निवासी डूंगी हिन्डोलाखाल […]

ऋषिकेश से जामनीखाल सब्जी लेकर जा रही एक मैक्स पिकअप साकनिधार देवप्रयाग के पास अनियंत्रित होकर खाई मे गिर गई। हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई। 

मिली जानकारी के अनुसार, मैक्स पिकअप सब्जी लेकर ऋषिकेश से हिंडोला खाल जा रही थी, जिसमें ड्राइवर व एक अन्य आयुष पुत्र जवर सिंह (16) निवासी डूंगी हिन्डोलाखाल सवार थे। 

साकनिधार देवप्रयाग के पास वाहन अनियंत्रित हो गया। जिससे चालक अभिषेक रावत (23) पुत्र सोवनु  जामनीखाल जोगियाना गाड़ी के साथ खाई में गिर गया। चालक की मौत हो गई।

जबकि आयुष वाहन से छिटक कर बाहर गिर गया। पूछताछ में आयुष ने बताया कि ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई थी। 

Also Read This

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

बड़ी खबर :हनी मिशन में ‘मधु’ की जगह सवालों का छत्ता! घटिया बी-बॉक्स, बीमार कॉलोनी और मानकविहीन टूल किट बांटने के आरोप

मोरी, उत्तरकाशी। सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार की हनी मिशन योजना के तहत मोरी...

Related Posts