गुड न्यूज : बड़े पर्दे पर बनने वाली हैं जौनसार बावर की पहली फिल्म।शूटिंग देखकर दर्शकों की आंखें नम

नीरज उत्तराखंडी     बड़े पर्दे पर बनने वाली जौनसार बावर की पहली पिक्चर फिल्म मेरै गांव की बाट का पांचवे दिन विभिन्न दृश्य का फटेऊ गांव में फिल्मांकन किया गया,जिसमें विशेष कर फिल्म के अभिनेता अभिनव चौहान साथ विभिन्न भाऊक दृश्य फिल्माए गए। शुद्ध रूप से पारिवारिक जीवन पर आधारित बन रही इस फिल्म की शूटिंग […]

नीरज उत्तराखंडी    

बड़े पर्दे पर बनने वाली जौनसार बावर की पहली पिक्चर फिल्म मेरै गांव की बाट का पांचवे दिन विभिन्न दृश्य का फटेऊ गांव में फिल्मांकन किया गया,जिसमें विशेष कर फिल्म के अभिनेता अभिनव चौहान साथ विभिन्न भाऊक दृश्य फिल्माए गए।

शुद्ध रूप से पारिवारिक जीवन पर आधारित बन रही इस फिल्म की शूटिंग को देखकर दर्शकों की आंखें नम हो गई। 

फिल्म की शूटिंग के दौरान अनेक ऐसे दृश्य फिल्माए गए है, जिसमें सामूहिक परिवार के आकर्षण को दिखाया गया है। जो जौनसार बावर के वास्तविक चित्रण को प्रदर्शित करता है।

सुमितकल प्रोडक्शन के क्रिएटिव डायरेक्टरश के. एस चौहान ने कहा कि 6 अप्रैल को  फिल्म के माध्यम से जौनसार बावर की पारंपरिक शादी के दृश्यों को विधिवत गांव में फिल्माया जाएगा जिसमें शादी में होने वाली हर रस्म की शूटिंग की जाएगी जो पिक्चर फिल्म का महत्वपूर्ण हिस्सा होगा जिसमें जौनसार बावर की रंइणजीमाइ को प्रमुखता से फिल्माया जाएगा।

 इस मौके पर मेरे गांव की बाट फिल्म के अभिनेता के किरदार अभिनव चौहान और अभिनेत्री का किरदार प्रियंका है।

 फ़िल्म में मास्टर तनिष्क चौहान, आरुषि, मधुबाला, आकृति जोशी, भगत सिंह, मठोर, गुड्डी, काजल शाह,जीत सिंह, किरण डिमरी, लता राय, अमित चौहान, नारायण चौहान, प्रीतम सिंह भी मुख्य भूमिका में है। 

फ़िल्म के लेखक निर्देशक अनुज जोशी ,क्रिएटिव डायरेक्टर के एस चौहान, गीतों का लेखन श्याम सिंह चौहान, कैमरामैन हरीश नेगी, प्रोडक्शन मैनेजर  विजय बी शर्मा, मुख्य सहायक निर्देशक दीपक रावत, एसोशिएट कैमरामैन राजेश रतूड़ी, सहायक निर्देशक नीरज नेगी,ड्रोन निखिल कंडपाल, संगीत अमित वी कपूर  तथा स्वर सीताराम चौहान, अतर शाह, अज्जू तोमर, मीना राणा, परिमा राणा, सितारा आदि की प्रमुख भूमिका है।

 

Also Read This

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

बड़ी खबर :हनी मिशन में ‘मधु’ की जगह सवालों का छत्ता! घटिया बी-बॉक्स, बीमार कॉलोनी और मानकविहीन टूल किट बांटने के आरोप

मोरी, उत्तरकाशी। सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार की हनी मिशन योजना के तहत मोरी...

Related Posts