बड़ी खबर : पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल ने थामा बीजेपी का दामन….

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल ने समर्थको संग बीजेपी का दामन थाम लिया हैं। दिनेश अग्रवाल को जॉइनिंग कराने के लिए महेंद्र भट्ट, त्रिवेंद्र सिंह रावत, रमेश पोखरियाल निशंक, सुबोध उनियाल और मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल मौजूद रहे। इस अवसर पर तमाम भाजपा के नेताओं ने दिनेश अग्रवाल का स्वागत किया, […]

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल ने समर्थको संग बीजेपी का दामन थाम लिया हैं।

दिनेश अग्रवाल को जॉइनिंग कराने के लिए महेंद्र भट्ट, त्रिवेंद्र सिंह रावत, रमेश पोखरियाल निशंक, सुबोध उनियाल और मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल मौजूद रहे।

इस अवसर पर तमाम भाजपा के नेताओं ने दिनेश अग्रवाल का स्वागत किया, वही दिनेश अग्रवाल ने भी सभी बीजेपी के नेता और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद दिया।

उनके अनुसार प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी  के विकास परक काम से प्रेरित होकर उन्होंने आज समर्थकों के साथ बीजेपी का दामन थामा है  उनके अनुसार वह पार्टी में निष्ठा के साथ उन्हें जो भी काम दिया जाएगा उसको निभाने का काम करेंगे।

वही कांग्रेस प्रदेश संगठन ने उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति ने पूर्व मंत्री एवं पीसीसी सदस्य दिनेश अग्रवाल एवं नगर निगम पार्षद राजेश परमार को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है।

उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि, दिनेश अग्रवाल एवं राजेश परमार लम्बे समय से पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं जिसे पार्टी नेतृत्व ने गम्भीरता से लेते हुए उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

Also Read This

खबर का बड़ा असर: डाकघर कांड में पोस्टमैन सस्पेंड। जानिए मामला 

चमोली: गिरीश चंदोला उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली विकासखंड स्थित तुंगेश्वर डाकघर में डाक वितरण में भारी लापरवाही के मामले में डाक विभाग ने...

बिग ब्रेकिंग: PWD विभाग में बड़ा उलटफेर। 13 अफसरों के तबादले, 16 को मिला प्रमोशन

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ अभियंताओं के तबादले किए हैं। इसके साथ ही...

Related Posts