वीडियो : खनन माफियाओं के हौसले बुलंद। धड़ल्ले से कर रहे हैं अवैध खनन का कारोबार

गदरपुर / दिनेशपुर  उधम सिंह नगर  विशाल सक्सेना  खनन माफियाओं का अवैध कारोबार खूब फल-फूल रहा है क्योंकि उन्हें पुलिस और प्रशासन का डर नहीं है। कई गांवों में खनन माफिया खेतों को चीरकर मिट्टी निकाल रहे हैं। प्रशासन की तरफ से भी खनन माफियाओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती, जबकि खनन माफिया […]

गदरपुर / दिनेशपुर  उधम सिंह नगर 

विशाल सक्सेना 

खनन माफियाओं का अवैध कारोबार खूब फल-फूल रहा है क्योंकि उन्हें पुलिस और प्रशासन का डर नहीं है।

कई गांवों में खनन माफिया खेतों को चीरकर मिट्टी निकाल रहे हैं।

प्रशासन की तरफ से भी खनन माफियाओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती, जबकि खनन माफिया मुख्य चौराहे पर अपने निजी चार पहिया वाहन खड़ा कर खनन की ट्रैक्टर ट्राली देखते रहते है ।

क्षेत्र में खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं,क्योंकि उन्हें खाकी वर्दी का बिलकुल भी खौफ नहीं है।

इसी का नतीजा है कि माफिया धड़ल्ले से अपना कारोबार कर रहे हैं, एक तरफ सरकार ने रात में किसी भी प्रकार के खनन पर पाबंदी लगा दी है तो वहीं मिट्टी खनन में लगी ट्रॉलियां बिना नंबर प्लेट और बिना व्यावसायिक रजिस्ट्रेशन के प्रयोग में लाई जा रही हैं। ऐसे में प्रशासन खनन माफियाओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है सड़कों पर अवैध मिट्टी से भरी ट्रॉलिया दौड़ती नजर आ रही हैं । शहर में चारों तरफ अवैध मिट्टी का व्यापार हो रहा है लेकिन प्रशासन और पुलिस विभाग की कान में जूं तक नहीं रेंग रही है।

Also Read This

हाई कोर्ट ब्रेकिंग : बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को नहीं मिली राहत । आरोपियों ने कहा- अंकिता ने की थी आत्महत्या

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में मुख्य आरोपी पुलकित आर्या और सौरभ भास्कर को फिलहाल राहत नहीं मिली है। उत्तराखंड...

मौसम(ब्रेकिंग) : उत्तराखंड में मानसून की दस्तक । भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी

देहरादून, 1 जुलाई 2026। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार दक्षिण-पश्चिम मानसून ने मंगलवार, 30 जून को उत्तराखंड में दस्तक दे दी है। मानसून के...

Related Posts