एक्शन : गैर हाजिरी के चलते चार शिक्षिकाओं की होगी सेवा समाप्त….

रिपोर्ट: विशाल सक्सेना  कुमाऊं के जिलों में तैनात चार शिक्षिकाएं बगैर जानकारी के लंबे समय से गैर हाजिर चल रहे हैं कई बार नोटिस जारी करने के बावजूद संज्ञान नहीं लेने पर विभाग अब इनकी सेवा समाप्त करने की कार्रवाई करने जा रहा है। इससे पूर्व पिछले माह भी दो शिक्षिकाएं बर्खास्त की जा चुकी […]

रिपोर्ट: विशाल सक्सेना 

कुमाऊं के जिलों में तैनात चार शिक्षिकाएं बगैर जानकारी के लंबे समय से गैर हाजिर चल रहे हैं कई बार नोटिस जारी करने के बावजूद संज्ञान नहीं लेने पर विभाग अब इनकी सेवा समाप्त करने की कार्रवाई करने जा रहा है।

इससे पूर्व पिछले माह भी दो शिक्षिकाएं बर्खास्त की जा चुकी हैं । विभाग के मंडलीय कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डूंगरा धौलादेवी, अल्मोड़ा में कला विषय की एलटी शिक्षिका मीनाक्षी जोशी 3 जुलाई 2018 से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित हैं।

विभाग ने खंड एवं मुख्य शिक्षाधिकारी से आख्या तलब कर नोटिस देने के साथ सेवा समाप्ति की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं भिकियासैंण, अल्मोड़ा में तैनात ममता भट्ट , बागेश्वर में नियुक्त उमा टम्टा और जसपुर में नियुक्त शालिनी आर्या के खिलाफ विभाग की ओर से सेवा समाप्ति की कार्रवाई शुरू कर दी गई है ।

एडी माध्यमिक लीलाधर व्यास ने बताया इन शिक्षकों को लगातार नोटिस दिए जा रहे हैं। लेकिन ये उपस्थित नहीं हो रहे हैं। ऐसे में सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जा रही है।

Also Read This

बड़ी खबर : नेपाल सीमा पर ‘किराये की कोख’ का कथित काला कारोबार

गोरे और सुंदर बच्चे की चाहत के नाम पर नेपाली युवतियों के शोषण का आरोप, दलालों के जरिए करोड़ों का खेल होने का...

बड़ी खबर : निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में की आत्महत्या

करीब 19 साल जेल में रहने के बाद नवंबर 2025 में सुप्रीम कोर्ट से हुआ था बरी भूपतवाला में चाय की दुकान के...

Related Posts