गुड न्यूज : राजेश ने उत्तीर्ण की सिविल सेवा परीक्षा, बागेश्वर का नाम किया रोशन

रिपोर्ट- राजकुमार सिंह परिहार  बागेश्वर जनपद के दूरस्थ गांव रिखाड़ी के युवक राजेश कुमार ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा पास कर जिले का नाम रोशन किया है।  उन्होंने ऑल इंडिया स्तर पर 988वीं रैंक हासिल की है। उनकी उपलब्धि पर जनपद वासियों ने खुशी जताई है।आपको बताते चलें मूल रूप से […]

रिपोर्ट- राजकुमार सिंह परिहार 

बागेश्वर जनपद के दूरस्थ गांव रिखाड़ी के युवक राजेश कुमार ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा पास कर जिले का नाम रोशन किया है। 

उन्होंने ऑल इंडिया स्तर पर 988वीं रैंक हासिल की है। उनकी उपलब्धि पर जनपद वासियों ने खुशी जताई है।आपको बताते चलें मूल रूप से कपकोट तहसील के रिखाड़ी गांव निवासी राजेश बचपन से ही होनहार रहे हैं। 

उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर बागेश्वर, माध्यमिक शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय सिमार से हासिल की। 

इंटर में उन्होंने 95 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में टॉप किया था। उन्होंने बीटेक और एमबीए डिग्री भी हासिल की है। 

राजेश की सफलता से पिता मोहन राम, माता शांति देवी समेत पूरा परिवार प्रफुल्लित है। वहीं सोशल मीडिया में बधाई देने वालों का ताता लगा हुआ है।

Also Read This

हाई कोर्ट ब्रेकिंग : बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को नहीं मिली राहत । आरोपियों ने कहा- अंकिता ने की थी आत्महत्या

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में मुख्य आरोपी पुलकित आर्या और सौरभ भास्कर को फिलहाल राहत नहीं मिली है। उत्तराखंड...

मौसम(ब्रेकिंग) : उत्तराखंड में मानसून की दस्तक । भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी

देहरादून, 1 जुलाई 2026। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार दक्षिण-पश्चिम मानसून ने मंगलवार, 30 जून को उत्तराखंड में दस्तक दे दी है। मानसून के...

Related Posts